कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का एक वीडियोवायरल हो रहा है. यह वीडियो कानपुर एयरपोर्ट का है. दरअसल ये राहुल गांधी के फेसबुकपेज से किया गया लाइव था. इस फेसबुक लाइव को सिर्फ 4 घंटे में 10 लाख से ज्यादा लोगदेख चुके हैं और 11 हज़ार ज्यादा लोग इसे शेयर कर चुके हैं. वीडियो में दोनों केबीच अपने हेलिकॉप्टर को लेकर बातचीत हो रही है. मजाकिया अंदाज में राहुल ने कहा-मैं बड़ी दूरी का सफर करके चुनाव प्रचार कर रहा हूं, लेकिन मुझे छोटा हेलिकॉप्टरमिला है. मेरी बहन छोटी दूरी का सफर करती है और उसे बड़ा हेलिकॉप्टर मिला है. लेकिनमैं अपनी बहन से प्यार करता हूं. इतना कहने के बाद राहुल अपने हेलिकॉप्टर की ओर चलेगए. प्रियंका भी अपने हेलिकॉप्टर की ओर बढ़ गईं. साथ खड़े लोगों ने फोटो खिंचाने केलिए कहा तो दोनों फोटो खिंचावाने के लिए साथ आ गए.Was nice meeting Priyanka at Kanpur Airport! We’re headed to different meetingsin UP. Posted by Rahul Gandhi on Saturday, 27 April 2019राहुल गांधी रायबरेली और अमेठी में प्रचार कर रहे हैं. वहीं प्रियंका उन्नाव औरबाराबंकी में रोड शो करेंगी. कांग्रेस ने इस बारे में राहुल और प्रियंका को टैगकरते हुए 'चुनावी व्यस्तता के बीच कुछ सुनहरे पल' कैप्शन के साथ ट्वीट किया हैचुनावी व्यस्तता के बीच कुछ सुनहरे पल @RahulGandhi @priyankagandhipic.twitter.com/b1Bzt1ahDo— Congress (@INCIndia) April 27, 2019 हाल के दिनों में राहल गांधी इस तरह केकाफ़ी कैजुअल लाइव कर रहे हैं. कुछ दिन पहले हेलिकॉप्टर में बैठे समोसे खाने कावीडियो शेयर किया था. 27 अप्रैल की सुबह हेलिकॉप्टर में सवार होने से थोड़ी देरपहले दमकल कर्मियों से बातचीत का वीडियो भी शेयर किया था.While my pilots and security men got into a spat that delayed our departure, Idecided to go say hello to the firemen who work tirelessly behind the scenes tokeep us all safe. I enjoyed spending time with them! Posted by Rahul Gandhi onFriday, 26 April 2019कांग्रेस की तरफ से ये नई अप्रोच है. शायद आईटी टीम जानती है कि इस तरह के वीडियोसे लोग स्वभाविक तरीके से जुड़ेंगे.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- व्हील चेयर से नामांकन करने जाने वाली प्रज्ञा ठाकुर का डांस करते वीडियोवायरल