The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • viral video of raavan eating gutkha on dussehra

लंका में गुटखा खाते दिखे 'लंकापति', लोगों ने जमकर मौज ले ली

जनता बोली, 'गुटखा खाना रावण की आख़िरी इच्छा है.'

Advertisement
pic
24 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 24 अक्तूबर 2023, 08:07 PM IST)
viral video of raavan
वीडियो में रावण बना शख़्स गुटखा खाता दिख रहा है. (फ़ोटो/वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट)
Quick AI Highlights
Click here to view more

देश भर में आज दशहरा मनाया जा रहा है. लेकिन अपन तो मुश्किल वक्त के सख्त कमांडो हैं. तो काम पर हैं. सोशल मीडिया की खुदाई कर रहे थे, खबर के लिए. इसी चक्कर में हमारी नज़र एक वीडियो पर पड़ी. दशहरे के रोज़ वायरल इस वीडियो में रावण (बना शख्स) गुटखा खाता दिख रहा है. वीडियो देख लोग कह रहे हैं कि गुटखा खाना रावण की आख़िरी इच्छा है.

गुटखा खाने वाला ‘रावण’

हमने क्रिसमस के इर्द गिर्द सैंटा को न जाने क्या-क्या करते देखा है. अब जैसे-जैसे भारत में वीडियो का चलन बढ़ रहा है, रावण भी अतरंगी चीज़ें करते कैप्चर हो रहे हैं. कोई रावण पटिया उठाते दिख रहे हैं तो कोई मस्त मौला नाचते हुए.

ऐसे ही रावण इस वायरल वीडियो के नायक हुए. हुआ ये कि किसी जगह रामलीला खेली जा रही थी. एक पंडाल लगा हुआ था. और एक शख़्स रावण के गेटअप में नज़र आ रहा था. रावण के पीछे कुछ कन्याएं डांस कर रही हैं. इतने में रावण बना शख़्स जेब से गुटखा निकलता है और मुंह में दबा लेता है. किसी ने इस दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो को सोशल मीडिया पर @Gauraw2297 नाम के X हैंडल से गौरव ने शेयर किया. लिखा,  

"वध से पहले रजनीगंधा सेवन करते लंकापति."

लोग क्या बोल रहे हैं? 

दशहरे के दिन रावण का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो पर लोग मस्त कॉमेंट्स भी कर रहे हैं. वंदना दवे नाम की यूजर ने रावण के इस वीडियो को बिलकुल अलग नज़र से देखा. कहा,

“संदेश दे रहे हैं कि वध के लिए बाण की जरूरत नहीं है. रजनीगंधा ही काफी है.”

एक यूजर ने वध के बाद की बात करते हुए लिखा,

“भाई लक्ष्मण जी आकर बात करेंगे, वध के बाद. मुंह से सुगंध आनी चाहिए.”

विकास कुमार नाम के यूजर ने लिखा,

“शायद ये इनकी आख़िरी इच्छा होगी.”

गोविंद गौतम नाम के यूजर ने लिखा, 

"मुंह में रजनीगंधा कदमों में दुनिया
ऊंचे लोग ऊंची पसंद."

नोट: ये वीडियो और रामलीला मंच कहां का है, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है.

ये भी पढ़ें: Dream 11 पर 1.5 करोड़ जीत खुश सब इंस्पेक्टर को असली झटका तो अब लगा है!

Advertisement

Advertisement

()