सरहदों पर हंगामा बरपा हुआ है. जनता में एक ओर डर का माहौल है तो दूसरे ओर कुछलोगों में युद्ध का उन्माद है. ऐसे में ये जईफ शायर अजमल सुल्तानपुरी अपने सपनों केहिंदुस्तान को खोजने निकले हुए हैं. बहरहाल ये हिंदुस्तान उन्हें मिल पाएगा या नहींइसकी ताकीद तो नहीं की जा सकती. पर हां ये पक्का है कि अजमल साहब की नज्म की लाइनेंहम सबके भीतर एेसी फीलिंग्स जरूर भर देगीं कि हमारा मन जंग के उन्माद से हटकर अमनकी आशा की ओर झुक जाएगा. पहले पढ़ डालिए अजमल साहब की नज्म. फिर आपको सुनाते हैंउम्दा तरन्नुम में पढ़ी गई उनकी नज्म - मुसलमां और हिंदू की जान कहां है मेराहिंदुस्तान मैं उसको ढूंढ रहा हूं मैं उसको ढूंढ रहा हूं मेरे बचपन का हिंदुस्तान नबंग्लादेश न पाकिस्तान मेरी आशा मेरा अरमान वो पूरा-पूरा हिंदुस्तान मैं उसको ढूंढरहा हूं वो मेरा बचपन, वो स्कूल वो कच्ची सड़कें, उड़ती धूल लहकते बाग, महकते फूलवो मेरा खेत, मेरा खलिहान मैं उसको ढूंढ रहा हूं मुसलमां और हिंदू की जान कहां हैमेरा हिंदुस्तान मैं उसको ढूंढ रहा हूं वो उर्दू गजलें, हिंदी गीत कहीं वो प्यार,कहीं वो प्रीत पहाड़ी गीतों के संगीत दिहाती लहरा, पुरबी तान मैं उसको ढूंढ रहा हूंमैं उसको ढूंढ रहा हूं वो उर्दू गजलें, हिंदी गीत कहीं वो प्यार, कहीं वो प्रीतपहाड़ी गीतों के संगीत दिहाती लहरा, पुरबी तान मैं उसको ढूंढ रहा हूं मैं उसकोढूंढ़ रहा हूं जहां के कृष्ण, जहां के राम जहां की श्याम सलोनी शाम जहां की सुबहबनारस धाम जहां भगवान करैं स्नान मैं उसको ढूंढ रहा हूं मुसलमां और हिंदू की जानकहां है मेरा हिंदुस्तान मैं उसको ढूंढ रहा हूं जहां थे तुलसी और कबीर जायसी जैसेपीर फकीर जहां थे मोमिन, गालिब, मीर जहां थे रहमत और रसखान मैं उसको ढूंढ रहा हूंमुसलमां और हिंदू की जान कहां है मेरा हिंदुस्तान वो मेरे पुरखों की जागीर कराची,लाहौर और कश्मीर वो बिल्कुल शेर की सी तस्वीर वो पूरा-पूरा हिंदुस्तान मैं उसकोढूंढ रहा हूं जहां की पाक-पवित्र जमीन जहां की मिट्टी खुल्दनशीन जहां महाराजमोईनुउद्दीन गरीब नवाज हिंदुस्तान मुसलमां और हिंदू की जान कहां है मेरा हिंदुस्तानमैं उसको ढूंढ रहा हूं ये भूखा शायर, प्यासा कवि सिसकता चांद, सुलगता रवि ये भूखाशायर, प्यासा कवि सिसकता चांद, सुलगता रवि वो जिस मुद्रा में ऐसी छवि करा दे अजमलको जलपान मैं उसको ढूंढ रहा हूं-------------------------------------------------------------------------------- पढ़ डाली? दिल खुश हुआ न. अब वीडियो देखिए -https://www.youtube.com/watch?v=uXHyxZ1y_SQ--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -जेम्स बांड के पान बहार के बाद आयरन मैन बेचेगा बाबा इलायचीसबका एक दोस्त होता है, जो टाइप करते वक्त आपके फोन में घुस जाता हैपाकिस्तानी तो मान लिए, मोदी के गुलाम हैं नवाज शरीफन जिहाद से न पूजा-पाठ से, बस ये 6 काम करने वाले स्वर्ग जाएंगे ठाठ से