आजादी मांगने वालों को ऐसे मारती है PAK आर्मी!
ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पाकिस्तानी आर्मी एक्टिविस्ट के सीने में उतार देती है गोली.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
पाकिस्तान जिस एक बात से सालों से परेशान रहता है, वो है बलूचिस्तान. कश्मीर से कम बड़ा मुद्दा नहीं है ये पाकिस्तान के लिए. सालों से उधर के लोग परेशान हैं कि बलूचिस्तान को आजादी मिल जाए. पर पाकिस्तान बलूचिस्तान से फुल्लम फुल चिढ़ते हुए आजादी का आंदोलन दबाता आया है. पाकिस्तानी आर्मी पर बलूच नेताओं, आवाम को मारने के आरोप लगते रहे हैं.
वहां की आर्मी के कहर का एक ऐसा ही वीडियो पाकिस्तान में वायरल हो रहा है. लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. कह रहे हैं कि पाकिस्तानी आर्मी बलूच एक्टिविस्ट को जान से मार रही है. वीडियो में एक आदमी को आर्मी के कुछ लोग गोली से दागते नजर आ रहे हैं. वीडियो बलोच लिबरेशन वॉइस ने अपलोड की है अगस्त 2015 में.
यहां देखिए पूरा वीडियो
साउथ वेस्ट एशिया का पाकिस्तानी प्रांत बलूचिस्तान. 1947 में तीन रियासतों को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शामिल कर लिया गया. तत्कालीन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने 535 रियासतों को आजाद रहने की छूट दी थी. लिहाजा कलट के किंग अहमद यार खान ने चुनी आजादी और पाक में विलय से किया इंकार, पर ऐसा हो न सका. यहीं से उठी आजादी की चिंगारी. शुरू से ही बलूच लोग आजादी की मांग कर रहे हैं. बलूचिस्तान समर्थकों का तर्क है कि पाकिस्तान ने सिर्फ पंजाब और सिंध प्रांत में विकास किया. आजाद बलूचिस्तान की मांग और प्रदर्शनकारियों के कुछ गुटों ने आतंक का रास्ता अपना लिया है.

