The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Viral video of Kid crying after PM Narendra Modi led BJP lost in Madhya Pradesh, Rajasthan and Chhattisgarh

कौन है वो बच्चा, जो बीजेपी के हारने पर फूट-फूटकर रोया?

इस वीडियो में कही बात से हम सबको एक सीख लेनी चाहिए.

Advertisement
pic
13 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 13 दिसंबर 2018, 08:59 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
5 राज्य में चुनाव हुए, 3 राज्य में बीजेपी की सरकार थी. कभी 'है' होती थी, फिर थी हो गई. उनके समर्थकों को दुःख हुआ. उनकी पार्टी को क्षोभ हुआ. प्रवक्ताओं को परेशानी हुई, आईटी सेल को पीड़ा हुई. समीक्षकों को काम हुआ. लेकिन सबसे बड़ा दुःख इस लड़के को हुआ. जिसका वीडियो वायरल हुआ. इस उम्र के बच्चों को इस मौसम में वायरल होता है, इसका वीडियो वायरल हुआ. वायरल हुए दृश्य का मोटा-माटी टेक्स्ट पढ़ लें.
इतनी बुरी बात है. मोदी जी प्रदेश हार गए मुझे अच्छा नहीं लग रहा है. दांत भींच के रुलाई. पीछे से मम्मी का स्वर- देखो भैय्या रो रहा है. ( प्रमाण- मम्मियों की ट्रोलिंग का लेवल सदैव ब्रह्माण्ड से ऊपर रहा है!) काहे रो रहा है, क्या हुआ? मोदी जी हार गए. आपको मज़ाक लग रहा है, आपको मज़ाक लग रहा, मज़ाक लग रहा, मज़ाक लग रहा आपको. देश की बदनामी लग रहा करवाना चाह रहे. आपको क्या लगता है, हर टाइम हारते रहें.
वीडियो यहां देखें, अपलोडक पेज का नाम इंडिया दो सौ बहत्तर प्लस है, लोल्ज़!
अब पहली बात सबसे पहले, ये बालक है कौन. बालक का नाम आदित्य है. 7 साल की उम्र है. बालक के पापा का नाम सर्वेश सिंह है. बालक के पापा गाजीपुर के रहने वाले हैं. हर वायरल बच्चे के पीछे एक मम्मी-पापा होते हैं. इस लड़के के पीछे उसके पापा हैं. शाम को घर  लौटे तो देखा बालक रो रहा है. अब इस चरण पर पापा लोग दो काम करते हैं. 1. हमारे-आपके पापा दो तमाचा और मार देते हैं. 2. इंग्लिस पिच्चर टाइप पापा आंसू पोंछ देते हैं, दुलरा देते हैं. फिर आते हैं तीसरे किस्म के पापा, जैसे इस बालक के थे. मुबाइल निकाले वीडियो बना लीन. आप कहोगे, कैसे पापा हैं, बच्चे के आंसू दुनिया को दिखा रहे हैं. लेकिन रुको, वेट, ठहरो. कौन सा मोदी जी रोज़-रोज़ हारते हैं. उनको लगा दुर्लभ क्षण है, बच्चा दुखी है ही. उसकी बात पहुंचा ही देते हैं. वीडियो अपलोड हुआ. रिवाज़नुसार वायरल की गति प्राप्त हुआ और अभी हम इसकी बात कर रहे हैं. देखें मूल वीडियो.
एक बात और वीडियो इत्ता ही नहीं था. बालक रोए जा रहा था. पापा वीडियो बनाए जा रहे थे. दौड़ा-दौड़ा के. सबके पापा कहते हैं, मेरा बेटा डॉक्टर-इंजीनियर बनेगा. इनने कहा, मेरा बेटा वीडियो बनेगा. वो वीडियो यहां जाकर देख लें. यहां पर क्लिक करें वो वीडियो खुल जाएगा, बहुत वीडियो स्टोरी में लगाने में हमको आलस आता है. मेहनत का काम है. कुल जमा हम क्या पाएं इस वीडियो से. पहली बात, वीडियो के पापा पक्ष की सुनें. 'मोदी जी हार गए, तो तुम काहे रो रहे हो' शेष, राजनीति है, चलती रहती है. बच्चों को भी राजनीति में इंटरेस्ट होता है. उसको बनाए रखें. आज बस एक-दो नाम याद हैं. आगे इनकी समझ बढ़ेगी. बालक का कहना थ, 'मोदी जी हार रहे हैं, देश की बदनामी हो रही है.' ये बस बालकों की सोच हो सकती है, देश चलता रहेगा. बड़े इसे सत्य न मानें. बच्चे रोएं तो उनको संभाल लें. वीडियो न बनाएं.

Advertisement

Advertisement

()