देश में आर्थिक मंदी आवे तो संजू बाबा बचा लेंगे
वीडियो में ये बालक कहते हैं, संजू बाबा के छेदे नवाज़ का करियर बन गया.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
संजू बाबा जेल से छूट गए. और नजरबट्टू वाले वापिस आ गए. अपना नया वीडियो लेकर इस बार बताते हैं. बताते हैं, संजू बाबा के छेदे जेबकतरे नवाज़ का करियर बन गया. सरकारी अस्पताल में पर्चे बनवाने बंद करा दिए संजय दत्त ने. पर उन्हीं संजू बाबा को मार दिया गया.
https://www.youtube.com/watch?v=7WmiumdK1nM
इसके पहले इनने जेएनयू मुद्दे जो वीडियो बनाया था
जेएनयू वालों पर आपने सारी वीडियो देख ही ली होंगी. दिमाग चकरा गया है तो ये वीडियो देखिए. वायरल हो रहा है. नजर बट्टू प्रोडक्शंस ने बनाया है ये वीडियो. दलवीर और सतबीर जवाब दे रहे हैं. कतई वेस्टर्न यूपी वाले गुर्जरों के स्टाइल में.
दोनों कहते हैं, 'जेएनयू में राजनीति नहीं हो रही है. हो रही होती तो नेशनल सीएम केजरीवाल न जाता हाजिरी लगाने. अफजल गुरु के नाम का समर्थन करना बने भी है. गुरु है वाके नाम में. गुरु के नाम का समर्थन न करैगा ऊ. सबै न मिलते ऐसे स्टूडेंट. कुछ तो किऐ होगा वाने. तभै तो जेएनयू में ऐसी इज्जत मिल रई है वाय.' ये तो बस एक टुकड़ा है वीडियो का. पूरा आप देख लो. और मौज लो. लेफ्ट या राइट विचारधारा वाले जरूर देखें. क्योंकि लेफ्टिस्ट और राइटिस्ट कौन होवे हैं. ये राज इस वीडियो में खुलेगा.
https://www.youtube.com/watch?v=Pa-K_pYEtgY

