ये वीडियो अहमदाबाद गुजरात से चला है. देश देख रहा है. जो लोग इनको पहचानते हैं वोइनके एडवेंचरस किस्से भी जानते होंगे. जो नहीं जानते हैं उनको हम थोड़ा सा ब्रीफ करदेंगे. फिलहाल इत्ता जानो कि ये गुजरात के पूर्व DIG दहयाजी गोबारजी वंजारा हैं.शॉर्टकट में डीजी वंजारा. इनको गुजरात में घुसने की परमिशन मिल गई है. इसीलिए येभयंकर खुशी के माहौल में तलवार भांज के नाच रहे हैं. वीडियो देख लो पहले.https://twitter.com/ANI_news/status/718442620490354688 हां तो भैया गुजरात केइशरत जहां, शोहराबुद्दीन के कथित फर्जी इनकाउंटर मामले में इन पर केस चला. 2007 सेजेल में रहे. कस्टडी में. 2015 में बेल मिली. बताते हैं कि करेंट बीजेपी प्रेसीडेंटअमित शाह से इनके अच्छे रिश्ते थे. इसी चक्कर में अमित शाह के भी गुजरात में आने पररोक लगी थी. जेल में रहते हुए कविताएं लिखीं. गुजराती भाषा में. तीन किताबें पब्लिशहुईं. जो अपने गुरु आसाराम बापू को डेडीकेट कीं.