एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक आदमी 50 और 200 के नए नोटों के ढेर के बीचबैठा हुआ है. इन नोटों के वो बंडल भी बनाते जा रहा है. जगह के रख-रखाव से ऐसा लगनहीं रहा कि वो कोई सरकारी सेटअप है. हालांकि वहां न सिर्फ भारी मात्रा में नोटोंकी गड्डियां दिख रही हैं बल्कि उन्हें छापने वाली मशीनें भी नज़र आ रही हैं. साथ हीवो शीट भी जिसपर वो नोट छापे जा रहे हैं.इस वीडियो को सोशल मीडिया पर दबा के शेयर किया जा रहा है और पूछा जा रहा है कि क्याये आदमी नकली नोट छाप रहा है? ट्विटर पर लोग अरुण जेटली को टैग करके पूछ रहे हैं.जबकि हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है.ट्विटर पर अरुण जेटली को टैग करके सफाई मांगी गई.ये आदमी जिन नोटों के बीच बैठा है वो असली हैं ही नहीं. ये वो चूरन वाले नोट हैं जोबच्चों के खेलने के काम आते हैं. भारतीय चिल्ड्रेन बैंक लिखे हुए ऐसे नोट आपने इससेपहले भी देखे होंगे. गौर से देखने भारतीय चिल्ड्रेन बैंक' पर लिखा हुआ दिख जाता है.हालांकि ये नोट बिल्कुल 50 और 200 के नए नोटों जैसे दिख रहे हैं. सेम कलर. हैं तोये बच्चों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले नोट ही लेकिन करंसी को किसी भी रूप मेंकॉपी करना कानूनन जुर्म है. और यहां तो भारी मात्रा में कॉपी हो रही है. ऐसे मेंसवाल ये है कि क्या सरकार को कोई सख्त कदम नहीं उठाने चाहिए? ऐसे तमाम नोटों का चलनही एकदम से बंद कर देना चाहिए. ताकि किसी के भी बेवक़ूफ़ बनने की ज़रा सी भी संभावना नरहे.आप भी ऐसा कोई वीडियो आगे शेयर करने से पहले तथ्य ज़रूर जांच लेना.देखिए वीडियो:Is this currency of ₹50, ₹200 real? If yes, WHO is this man with the access tounlimited new Indian currency?Whats happening in India @arunjaitley? pic.twitter.com/r6VCsaBhDg— Gaurav Pandhi (@GauravPandhi) January 5, 2018--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:पापा ने बोला- जो कर पाओ कल ल्यो जाके, बच्चा पहुंच गया पुलिस थानेये होटल, मोटल और रेस्टोरेंट में फर्क क्या होता है?वो मैच जिसमें इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने नहीं अम्पायरों ने हराया था