जले पर नमक छिड़कने वालों की कमी नहीं है. एक तो फाले को वइसे ही नए नोट देखने कोनहीं मिल रहे. उधारी पर जिंदगी लिए टहिल रहे हैं. तिस पर फेसबुक पर आ रही हैंहरे-हरे नोटों के साथ सेल्फी. और अब तो अति हो गई. एक महोदय ने 2000 का नया नोटपानी में धो डाला.जस्ट फॉर फन?नहीं भाई. जैसे हर नए फोन को रिव्यू करने वाले सात-भांत से टेस्ट करते हैं. ऊंचाईसे गिरा देंगे, फिर बाइक चढ़ा देंगे, फिर पानी में डुबो देंगे. एक खखोरू ने 2000 कानोट टंकी के नीचे रखके धो डाला. जैसा कि आज कल हर अजीब चीज के साथ होता है, इसकावीडियो भी यूट्यूब पर वायरल हो गया है. इसे 73 लाख से ज्यादा बार देखा गया है. येअपनी तरह का इकलौता वीडियो नहीं है. कई वीडियो तैर रहे हैं. दिल जलाने वालों की कमीनहीं है. https://www.youtube.com/watch?v=xLjsZr9KDuw जाने कौन सा सैडिस्टिकप्लेजर मिल गया उनको. म्यूजिक लगा के कष्ट दे रहे हैं. भाई ऐसा न किया करो. छुआ तकनहीं है अभी. आत्मा कलपती है. वैसे नोट अपने टेस्ट में पास हो गया. बारिश मेंसहूलियत रहेगी.