The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Viral Video: Man seen bathing with cold water in Winters; netizens react

ठंड में सड़क किनारे टंकी के पानी से नहा रहा था शख्स, लोग बोले- 'पद्मश्री' पकड़ाओ इसे!

बगल में लोग शॉल ओढ़े चल रहे हैं, और ये साहसी वहीं हनाहन नहा रहा है!

Advertisement
pic
9 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 9 जनवरी 2023, 11:38 PM IST)
cold-bath-on-street
फोटो - वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट/जॉनी LLB का मीम
Quick AI Highlights
Click here to view more

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है — 'कड़ाके की ठंड' का इस्तेमाल करने का यही समय है.

पारा 3.. 2.. 1 डिग्री तक पहुंच जा रहा है. और, ये नहीं कि एक-आध दिन का क़िस्सा हो. जमी हुई हड्डियों और सन्न दिमाग़ के साथ दिन बीत रहे हैं, रातें बीत रही हैं. पूरे समय शीतलहर और कोहरा भी बराबर. कोई बग़ल में 'पानी वाला डांस' भी बजा दे, तो ठंड लग जा रही है. लेकिन भारतवर्ष की भूमि महान है. यहां एक से एक वीर पैदा हुए. एक ऐसा ही व्यक्ति मिला है. ट्विटर पर. असल जीवन में मिलता, तो रोडीज़ सैल्यूट करता भाई को!

आजतक से जुड़े समर्थ श्रीवास्तव ने एक एक वीडियो ट्वीट किया. वीडियो में एक शख़्स है. मैदान में खड़ा है. उघेरे बदन. बस एक अंडरवीयर पहना हुआ. नहा रहा है. टंकी में जो चिल्ड पानी है, उससे. मैदान सड़क के बग़ल में है. सड़क पर लोग मोटे शॉल लादे चल रहे हैं. जैसा कि आमतौर पर होता है. पर्याप्त से ज़्यादा कोहरा भी है. लेकिन ये साहसी वहीं पर हनाहन नहा रहा है.

अस्वीकरण: ये स्टंट एक 'प्रशिक्षित पेशेवर' द्वारा किया जा रहा है. कृपया इसे घर पर ट्राई न करें.

समर्थ ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा:

"कोई बताए आखिर इस भाई को पद्मश्री क्यों न दिया जाए?"

बेशक दिया जाए. बस पद्मश्री क्यों, अपने को ही देना है तो भारत रत्न दिया जाए! हमारी ही तरह लोग भी ख़यालों के मामले में दिलफेंक हैं. बहुत सारे लोगों ने लिखा कि भारत रत्न या पद्मविभूषण दिया जाना चाहिए.

गौरव चौधरी नाम के यूज़र ने लिखा, "प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार मैटेरियल है भाई ये!"

योगेंद्र कुमार सेंगर ने याद दिलाया कि भारत वीरों की भूमि है. बहुत सारे वीर हैं. लिखा,

"पद्मश्री कम पड़ जायेंगे अगर ऐसे देने लगे... ये भाई तब भी टंकी के पानी से नहा रहा है, हरिद्वार जाओ तो पता चले!"

कभी कुछ-एक सेलिब्रिटीज़ आइस-बकेट चैलेंज चलाते थे. बाल्टी भर बर्फ़ से नहाने का चैलेंज होता था. मगर ग़ौरतलब बात है कि वो डेयर होता था, इस शख्स ने तो डेयरिंग किया है. कुल मिलाकर बात ये कि भाईसाब को पद्मश्री के लिए नामित किया जाए या नहीं, ऐतिहासिक तो रहेगा ये वीडियो और इस शख़्स की हिम्मत. बाक़ी जो सूपरह्यूमन न हों, वो ठंड से बचे रहें.

Advertisement

Advertisement

()