खुद के हाथ से कॉफी गिरी, तो देखिए इस प्रधानमंत्री ने क्या किया
हमारे यहां कोई सरपंची भी जीतता है, तो जलवा फैलाए रहता है.
Advertisement

बाईं ओर उसी वायरल विडियो का स्क्रीनशॉट है. प्रधानमंत्री मार्क रुट एकदम नॉर्मल होकर, खुश होकर पोछा लगा रहे हैं. याद रखिएगा. तमीज इसी चिड़िया का नाम है. दाईं तरफ उनके साथ अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
Quick AI Highlights
Click here to view more
इस खबर को पढ़िएगा. यूं पढ़िएगा, मानो खबर नहीं लव लेटर हो. नीदरलैंड्स के PM के नाम.
यूरोप का एक देश है. नीदरलैंड्स. पूरब में जर्मनी. दक्षिण में बेल्जियम. वहां के लोगों को डच, उनकी भाषा, उनकी संस्कृति को डच कहा जाता है. डच लोग दुनिया के सबसे सुखी-संपन्न लोगों में गिने जाते हैं. यहां के प्रधानमंत्री हैं मार्क रुट. उनका एक विडियो दुनियाभर में वायरल हो रहा है. विडियो ऐसा प्यारा है कि देखकर नीदरलैंड्स के लोगों की किस्मत से जलन होने लगती है. दिल करता है कि उनका प्रधानमंत्री चुराकर अपने यहां ले आएं. हुआ यूं कि मार्क रुट कैबिनेट मीटिंग के लिए जा रहे थे. एक हाथ में कॉफी का मग थामे. दूसरे हाथ में कुछ फाइल्स और सामान वगैरह. साथ में एक सहयोगी था. यूं ही बात करते-करते वो सिक्यॉरिटी गेट के पास पहुंचे. गेट से अंदर घुसते हुए उनके मग का कॉफी छलक गया. जमीन पर गिर पड़ा. फिर मार्क रुट ने क्या किया? वो खुद पोंछा लेकर बिखरी कॉफी साफ करने लगे.
सफाईकर्मी पास में खड़े थे, PM सफाई कर रहे थे
प्रधानमंत्री ने अपने हाथ का सामान वहां पर रखा. तब तक एक सफाईकर्मी पोंछा लेकर वो कॉफी साफ करने आई. मार्क ने उसके हाथ से पोंछा ले लिया. और फिर खुद ही कॉफी साफ की. हंसते रहे. बातें करते रहे. उनको तो शायद पता भी नहीं रहा होगा कि कोई उनका विडियो बना रहा है. वो क्या है न कि कैमरा के लिए करो, तो नौटंकी पता चल जाती है. मगर मार्क रुट एकदम कूल. एकदम नैचुरल. जब फर्श पर गिरी कॉफी साफ हो गई, तो उन्होंने एक टिशू लेकर इधर-उधर गिरे कॉफी के छींटे भी साफ किए. वहां मौजूद चार-पांच सफाईकर्मी पास में खड़े होकर अपने प्रधानमंत्री को ये सब करते हुए देखते रहे. बीच में उन्होंने PM के लिए तालियां भी बजाईं. उनके यहां का कल्चर ही अलग है. प्रधानमंत्री सूट-बूट पहनकर साइकिल पर चलता है.

ये फोटो याद है आपको? इसमें हमारे वाले प्रधानमंत्री के साथ खड़े जो हंस रहे हैं, वहीं हैं मार्क रुट. उन्होंने PM मोदी को ये साइकिल तोहफे में दी थी. नीदरलैंड्स में साइकिल बहुत पॉपुलर है. लोग दफ्तर जाने के लिए भी ज्यादातर साइकिल का इस्तेमाल करते हैं.
एक हमारे यहां वाले होते हैं हमारे यहां कोई सरपंची भी जीतता है, तो जलवा फैलाए रहता है. दो आगे, दो पीछे. चमचे-चपाटे तो लगे ही रहते हैं. नेताओं और मंत्रियों की तो कितनी गिनाएं. वो तो हद वीआईपी हो जाते हैं. कभी-कभी तो देखकर लगता है. कि चमचे और मातहत नेता जी को मुंह में खाना तो नहीं खिला देते होंगे. जैसा मार्क रुट ने किया, होना तो वैसा ही चाहिए. अपना काम आप करो टाइप. अपनी गंदगी खुद साफ करो. फिर चाहे तुम प्रधानमंत्री क्यों न हो. मगर ऐसा होता नहीं है. इसीलिए मार्क रुट का वायरल विडियो देखकर उनको लाड करने का दिल कर रहा है.
ये मार्क रुट का एक पुराना ट्वीट है. बच्चों के साथ बात करते हुए. बच्चे ले रहे हैं उनका इंटरव्यू.
ये भी पढ़ें:
देखिए भारत के सबसे अमीर आदमी के लड़के की सगाई का कार्ड
इटली में कई जगहों पर 'Sala Congressi' क्यूं लिखा होता है?
अपने गाने पर संजीव को डांस करते देख गोविंदा ने बहुत मजे की बात कही
तबस्सुम हसन ने राम पर अल्लाह की जीत वाले बयान पर सफाई दी, लेकिन एक गड़बड़ कर दी
मोदीजी की ट्रांसलेटर के इस ब्लंडर के बाद लोग पूछ रहे, क्या सारे सवाल-जवाब फिक्स थे?
पड़ताल: बीजेपी आईटी सेल में रोजगार दिलाने का मैसेज आया हो तो भूलकर क्लिक न करना
यूरोप का एक देश है. नीदरलैंड्स. पूरब में जर्मनी. दक्षिण में बेल्जियम. वहां के लोगों को डच, उनकी भाषा, उनकी संस्कृति को डच कहा जाता है. डच लोग दुनिया के सबसे सुखी-संपन्न लोगों में गिने जाते हैं. यहां के प्रधानमंत्री हैं मार्क रुट. उनका एक विडियो दुनियाभर में वायरल हो रहा है. विडियो ऐसा प्यारा है कि देखकर नीदरलैंड्स के लोगों की किस्मत से जलन होने लगती है. दिल करता है कि उनका प्रधानमंत्री चुराकर अपने यहां ले आएं. हुआ यूं कि मार्क रुट कैबिनेट मीटिंग के लिए जा रहे थे. एक हाथ में कॉफी का मग थामे. दूसरे हाथ में कुछ फाइल्स और सामान वगैरह. साथ में एक सहयोगी था. यूं ही बात करते-करते वो सिक्यॉरिटी गेट के पास पहुंचे. गेट से अंदर घुसते हुए उनके मग का कॉफी छलक गया. जमीन पर गिर पड़ा. फिर मार्क रुट ने क्या किया? वो खुद पोंछा लेकर बिखरी कॉफी साफ करने लगे.
अपने देश में अगर आफिस में साहब के हाथ से चाय गिर जाए तो आस पास क्या रिएक्शन होता है, ये हम सब जानते हैं सारे चमचे दौड़ेंगे अपना रूमाल निकाल कर सफाई करने, और ऐसे घूरेंगे चपरासी को जिसने मेज साफ की थी कि ....... तूने मेज ही गलत लगाई जिससे टकराकर साहब से हाथ से प्याला छूट गया था
अगर ये साहब कोई और बड़े हों तब तो पूछो ही मत, कितने ससपेंड होते!
अब जरा ये क्लिप देखिए, डच प्रधानमंत्री, यानी हॉलैंड के प्रधानमंत्री से हॉलैंड की संसद मे कॉफ़ी का कप गिर गया, फिर क्या हुआ , जरा देखिए
Posted by Navniet Sekera
on Tuesday, 5 June 2018
Our prime minister had a meeting with our king so he biked over and parked in front of the palace. 🇳🇱❤️ pic.twitter.com/N5X4PXa5ku
— Robert Gaal (@robertgaal) October 14, 2017

ये फोटो याद है आपको? इसमें हमारे वाले प्रधानमंत्री के साथ खड़े जो हंस रहे हैं, वहीं हैं मार्क रुट. उन्होंने PM मोदी को ये साइकिल तोहफे में दी थी. नीदरलैंड्स में साइकिल बहुत पॉपुलर है. लोग दफ्तर जाने के लिए भी ज्यादातर साइकिल का इस्तेमाल करते हैं.
एक हमारे यहां वाले होते हैं हमारे यहां कोई सरपंची भी जीतता है, तो जलवा फैलाए रहता है. दो आगे, दो पीछे. चमचे-चपाटे तो लगे ही रहते हैं. नेताओं और मंत्रियों की तो कितनी गिनाएं. वो तो हद वीआईपी हो जाते हैं. कभी-कभी तो देखकर लगता है. कि चमचे और मातहत नेता जी को मुंह में खाना तो नहीं खिला देते होंगे. जैसा मार्क रुट ने किया, होना तो वैसा ही चाहिए. अपना काम आप करो टाइप. अपनी गंदगी खुद साफ करो. फिर चाहे तुम प्रधानमंत्री क्यों न हो. मगर ऐसा होता नहीं है. इसीलिए मार्क रुट का वायरल विडियो देखकर उनको लाड करने का दिल कर रहा है.
ये मार्क रुट का एक पुराना ट्वीट है. बच्चों के साथ बात करते हुए. बच्चे ले रहे हैं उनका इंटरव्यू.
"Hebben jullie enig idee wat ik de hele dag doe?"
"Een beetje voor het land zorgen.."
Dit was een leuk interview 🙂https://t.co/ITt50yyCFq
pic.twitter.com/z8kK46L3yR
— Mark Rutte (@markrutte) March 2, 2017