'ड्राइवर कहां है?' हादसे के बाद खड़ा रहा ट्रक, वायरल वीडियो में लोग कोल्ड ड्रिंक लूटने में लगे रहे
दुर्घटना के बाद खड़े ट्रक के आस-पास सामान पड़ा दिखता है. तभी एक शख्स पास पड़े कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट को उठाता है और चल देता है. इस पूरी घटना का video viral है.

सोशल मीडिया पर आए दिन दुर्घटनाओं के वीडियो वायरल होते हैं (UP truck Accident viral video). लेकिन जब सामान वगैरह से भरे ट्रकों की दुर्घटना होती है. तब समाज की अलग सच्चाई दिखती है. कई बार तो लोग बियर और शराब लूटने के चक्कर में घायलों की मदद करना भी भूल जाते हैं. हाल में फिर सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल है. जिसमें अलग ही तस्वीर नजर आ रही है.
दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट किया. जिस पर लिखा है गाजियाबाद लाल कुआं की घटना. वीडियो में एक ट्रक को डिवाइडर के पास दुर्घटनाग्रस्त देखा जा सकता है. टक्कर के बाद सड़क पर पड़ी कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलों को भी देखा जा सकता है. लेकिन इस सब से इतर एक शख्स वहां आता है.
पास पड़े कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट को उठाता है और चल देता है. इस दौरान वो लगातार फोन पर बात भी करता रहता है. जाने कौन सी जरूरी सूचना दे रहा हो. खैर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे 4.4 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
ये भी पढ़ें: स्कूल में फंक्शन था, मां ने बेटे को 'लाश' बनाकर बैग में पैक करके भेज दिया
ड्राइवर के बारे में पूछते रहे लोगवीडियो पर जनता भी अपने बयान दर्ज करा रही है. एक यूजर ने लिखा कि रात में ड्राइवर कृपया लो बीम लाइट का इस्तेमाल करें. वहीं एक और यूजर ने लिखा कि मौके का फायदा उठाना इसे ही कहते हैं.

एक दूसरे यूजर ने लिखा कि कितना मतलबी हो गया है इंसान. कुछ कहते नजर आए कि एक्सीडेंट छोड़ो, कोल्ड ड्रिंक जरूरी है. डैंक बनने के चक्कर में इंसान क्या असंवेदनशील होता जा रहा है?
खैर कुछ लोग कोल्ड ड्रिंक ले जा रहे शख्स के महंगे फोन का जिक्र करते भी नजर आए. एक यूजर ने लिखा कि यह तो iphone यूजर है.
वहीं कुछ लोग ड्राइवर के बारे में पूछते नजर आए कि ड्राइवर कहां है? मामले की गंभीरता पर सवाल उठाते हुए, एक यूजर ने लिखा कि एक तरफ हादसा हुआ है जिसमें किसी की जान जाने की भी आशंका है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसका फायदा उठाना चाहते हैं. ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए.
बाकी अब आप बताइये ऐसे हालातों में इंसान को सबसे पहले क्या करना चाहिए?
वीडियो: हिट एंड रन कानून के विरोध में ट्रक ड्राइवर जमीन पर लेट क्या कहने लगा?

