ये चाइना वाले भी न कुछ भी कर सकते हैं. झालर बनाने से लेकर पटाखे बनाने और शॉपिंगमॉल में चिड़ियाघर बनाने तक. और उसमें पोलर बीयर को बंद करने तक. चाइना के शहरग्वांगझोउ के एक जू में दुनिया की सबसे दुखी पोलर बीयर रहती है. नाम है पिज्जा.बहुती दुखी है. उसका मन बर्फ में खेलने का करता है. वो धूप में टहलना चाहती है.अपने लोगों के बीच जाना चाहती है. पर जा नहीं सकती. जू वालों ने शॉपिंग मॉल में हीचिड़ियाघर बना रखा है. जिसमें पिज्जा जैसे 5 सौ और अलग-अलग प्रजाति के पोलर बीयरहैं. इसके अलावा और भी जानवर हैं वहां. पिज्जा रोज हजारों लोगों को अपने परिवार केसाथ देखती है. वो उसकी फोटो क्लिक करते हैं. WOW कहते हैं. पर कोई उसकी हेल्प नहींकरता. पिज्जा का एक वीडियो है. जिसे ह्यूमन सोसाइटी इंटरनेशनल ने जारी किया है.वीडियो में पिज्जा की बेचैनी देखी जा सकती है. जहां उसे रखा गया है उसमें शीशे लगेहैं. एक कोने में उसकी खाने की कटोरी पड़ी है. वहां कोई खिड़की नहीं है. अगरतुम्हें अपने पेरेंट्स और घर से दूर कर दिया जाए तो अच्छा कतई नहीं लगेगा न. तोसोचो पिज्जा का क्या हाल होगा. उसे वहां से निकालने के लिए एक कैंपेन चलाया जा रहाहै. जिसको 10 लाख लोगों ने सपोर्ट किया है. ये रहा वीडियो...https://www.youtube.com/watch?v=9YQnqyJGC8c--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़िए... जिसे दुनिया की सबसे धीमी कैशियर कह हंसे, उसके पीछे का सच जान लो