ये इंटरनेट पर क्या डैम्नियापा फैला रहे हैं लोग?
ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. देखो और अंदाजा लगाओ कौन सी खास बात है जो उसे आग की तरह फैला रही है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंटरनेट की दुनिया एकदम्मै अजीब है. कब कौन सी चीज कूल डूडों के दिमाग में अटक जाए और वो उसे आग की तरह फैला दें. इसका कुछ ठीक ठाक अंदाजा नहीं. इस बार ये वीडियो ट्विटर पर अपलोड हुआ @josholzz के एकाउंट से. 15 फरवरी के मुबारक दिन पर. वीडियो का टाइटल था DAMN DANIEL. फिर ये डेनियल दद्दा इत्ता रिट्वीट हुए कि रिकॉर्ड बनाने वाले हैं. अभी 2 लाख 89 हजार रिट्वीट दिख रहे हैं. जब तक आप पढ़ेंगे. इनकी गिनती कित्ती बढ़ जाएगी, उप्पर वाला जाने. पहले तो ये वीडियो देख लो.
https://twitter.com/josholzz/status/699432086965366784
फिर जब ये फेमस हो गया तो इसके स्पूफ न बनते तो एक कांटा सा लगा रह जाता. वह कांटा नहीं रहने दिया नेटवीरों ने. दनादन पैरोडी वैरोडी अपलोड की जाने लगी. देख लो वो भी जब इतना देख लिए हो.
https://twitter.com/tinawoodsss/status/700746709740052480
https://twitter.com/deadpoooI/status/700763253782097920
इत्ता बहुत है वायरल वीडियो देखने के लिए. अब कुछ अपना दिमाग लगाओ. बनाओ और शेयर करो हमारे साथ. सबके साथ.

