दिन की शुरुआत अच्छी खबर से करते हैं. मुंबई की खबर है. मुंबई की ही लड़की हैहिमानी जैन. हिमानी ने 24 नवंबर दिन गुरुवार को एक पोस्ट पब्लिश की. जिसे अब तकसाढ़े 6 हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं. उसमें जो किस्सा हिमानी ने शेयर कियाहै वो इंसानियत से लबालब भरा है. मुश्किल घड़ी में कौन सा पक्ष चुनना चाहिए, इसपोस्ट से कुछ कुछ क्लियर होता दिखेगा. तो बात ये थी कि हिमानी ने 23 तारीख को अपनेऑफिस से कैब ली. शेयर्ड. एक लड़की और साथ थी. कैब के ड्राइवर का नाम हिमानी ने बदलाहै पोस्ट में. शाहिद. और दूसरी लड़की का बदला नाम गायत्री. तो शाहिद अच्छे से गाड़ीड्राइव कर रहा था. कुल मिलाकर सज्जन आदमी था. लेकिन गायत्री कैब में बैठते ही फायरहो गई. उतरने की जगह को लेकर झगड़ा शुरू हो गया. शाहिद ने समझाया कि "देखो मैडम. जोरूट आपने ऐप पर चुना है और जो ड्रॉप पॉइंट मार्क किया है. हम तो वहीं जाएंगे." तबगायत्री ने हल्ला शुरू कर दिया. हिमानी ने समझाया कि वो ठीक कह रहा है. तुम काहेबिगड़ रही हो. तो उसने इनको भी टिंचर दे दिया. अब मामला गरम हो गया. शाहिद ने गाड़ीरोकी और हिमानी से सॉरी बोला. कहा कि आप यहां से दूसरी कैब ले लें. बात बढ़ी तोदोनों ने पुलिस बुला ली. पुलिस वहां पहुंची तो हिमानी निकलने वाली थी. अपने घर केलिए. पहले ही काफी लेट हो चुकी थी. लेकिन लेडी पुलिस ने कहा कि तुम रुको. लोगों नेभी हिमानी से रिक्वेस्ट की कि आप साथ में थाने जाकर समझा दो. नहीं तो लेडीज का मसलाहै. पुलिस वाले ड्राइवर को पीटेंगे और फिर पता नहीं क्या हो. अब हिमानी पहले तोपरेशान हुई. कि पहले कभी थाने गई नहीं. न जाने कैसे क्या होगा. लेकिन फिर जी कड़ाकरके गई. और वहां जाकर साफ साफ ड्राइवर का पक्ष लिया. कहा कि उसकी कोई गलती नहींहै. [facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/himani0711jain/posts/1340450065999604"]--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: FB पर आई हर इमेज को टच न करना, 25 हजार का चूना लग जाएगा