The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Viral message with 5000 Om's promising good luck has less than 3000 Om's

15 लोगों को फॉरवर्ड करने वाला ॐ वाला मैसेज मुसलमानों की साजिश है!

जिन्होंने ये मैसेज फॉरवर्ड किया है उनका नुकसान पक्का है.

Advertisement
pic
20 जून 2018 (अपडेटेड: 19 जून 2018, 04:49 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
हमारे देश में करप्शन कितनी जड़ें जमा चुका है ये बात तब पता चलती है जब लोग भगवान को भी धोखा दे देते हैं. लोग बात बात में कहते हैं 'भगवान से डरो' लेकिन खुद कोई नहीं डरता. अब तो यकीन होने लगा है कि भगवान कहीं होते तो सबसे पहले इन व्हाट्सऐप फॉरवर्ड वालों को उठाते. ये वाला मैसेज देखो. लिखा गया है कि 'ये 5000 ॐ हैं, 15 लोगों को फॉरवर्ड करो.' om 2 om 1 इतना बड़ा धोखा देने से पहले किसी ने सोचा तक नहीं. न ही इस मैसेज की किसी ने पड़ताल की. किसी के पास टाइम ही नहीं होता. हमारे पास ऑफिस की खिटपिट और घर की मार झेलने के बाद भी थोड़ा बचा हुआ था. हमने सोचा कि थोड़ी भक्ति कर ली जाए. लगे हाथ मैसेज फॉरवर्ड कर दिया जाए. लेकिन हमारे बालमन ने सोचा कि एक बार क्लियर कर लें कि ये पूरे 5 हजार ॐ हैं भी या नहीं. पता लगे हमसे अनजाने में पाप हो जाए और अच्छी खबर मिलने की बजाय मेरी लुटिया डूब जाए. meme रिसर्च की तो पता चला ये मैसेज फ्रॉड है. इसमें 5 हजार ॐ शब्द तो क्या करेक्टर्स भी नहीं हैं. इस पूरे मैसेज में टोटल करेक्टर्स हैं 2 हजार 997. डॉट, कॉमा सब मिलाकर. तीन हजार भी पूरे नहीं हैं. जिनमें से ॐ के अलावा 201 करेक्टर्स हैं. यानी 41 शब्द. अब 2,997 से 201 निकाल देने पर 2,796 अक्षर बचते हैं. यानी टोटल 2 हजार 796 ओम हैं यहां. और 5 हजार बताकर फॉरवर्ड किया जा रहा है. शर्मनाक. लेकिन इतना बुरा सोचने की भी जरूरत नहीं है. ये मैसेज मुसलमानों का फैलाया हुआ हो सकता है. उन्होंने जानबूझ कर कम ओम वाला मैसेज बनाया होगा और फॉरवर्ड करने को बोला होगा. जब अच्छी खबर नहीं मिलेगी तो हिंदुओं का भरोसा इस परम धार्मिक शब्द से उठ जाएगा. और हिंदू खतरे में आ जाएगा. अधिक जानकारी के लिए 'पिद्दी नमस्ते कर- बिस्कुट खा' प्रवक्ता की आज की डिबेट देखें.
ये भी पढ़ें:

ये राम वाली डीपी मुसलमानों की साजिश है!

बिहार में ईद के जश्न में गाना बजा, "हम पाकिस्तानी मुजाहिद हैं, काट के रख देंगे"

ईद पर सबको गले लगा रही थी ये लड़की, फिर क्या हुआ?

क्या शाजापुर में ईद के दिन हुआ फसाद कांग्रेस में आपसी लड़ाई का नतीजा था?

जब इफ़्तार पार्टी में धोखा हो गया

Advertisement

Advertisement

()