एटीएम की कतार में हुआ प्यार की खबर झूठी है
ये दौर, दौर नहीं शेख चिल्ली है. अगर 'कखडटमठ' भी लिख दो, तो कुछ लोग उसे भी वायरल कर दें.
Advertisement

फोटो चांदनी चौक की है. लेकिन कहानी के लिए सिंबॉलिक है. source Reuters
प्यार हुआ, इकरार हुआ है, प्यार से फिर क्यों डरता है दिल कहता है दिल, रस्ता मुश्किल, मालूम नहीं है कहां मंज़िल
ये गाना सुनते ही दिल में प्यार हिचकोले मारने लगता है. खैर ये लाइनें तो मैंने ऐसी ही लिख दीं. क्योंकि किसी ने ऐसे ही एक लव स्टोरी लिख दी, वो भी फंतासी से भरी हुई. लिखा गया एक लड़का और लड़की पैसे के लिए एटीएम की कतार में लगे थे और प्यार हो गया. फिर शादी भी. कहानी लिखी कोई बात नहीं हैरानी ये है लोगों ने उसे सच समझकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.जैसे मुंह सी निकली बात कोठे चढ़कर नाचने लगती है. वैसे ही ये फर्जी स्टोरी व्हाट्सएप पर नाचने लगी. और लोग उनकी मोहब्बत पर रश्क करने लगे. आहें भरने लगे. लेकिन जब सर्च किया तो न पूजा मिली और न विकास. मालूम हुआ एक ऐसी ही स्टोरी फेकिंग न्यूज़ वेबसाइट ने चलाई थी. ये साइट सिर्फ हंसने हंसाने के लिए व्यंग्य टाइप स्टोरी पब्लिश करती है. और लोग उसकी लव स्टोरी को नाम बदलकर ले उड़े. मतलब अजय को विकास बना दिया और सोनिया को पूजा. और उनके इश्क को हकीकी बनाकर सोशल मीडिया पर नचा दिया.
ये रहा फेकिंग न्यूज़ का स्क्रीन शॉट
हैरानी की बात ये है कि कुछ न्यूज़ वेबसाइट ने इसे हकीकत समझकर अपने पेज पर पब्लिश भी कर दिया. बिना कोई डिस्क्लेमर दिए. जिस तरह से सब कुछ सच मान लिया जाता है उससे लगता है ये दौर, दौर नहीं बल्कि शेख चिल्ली है. जहां कुछ भी वायरल हो जाता है शेख चिल्ली की तरह बिना सोचे समझे.

.webp?width=60)

