The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Viral Facebook post Predicting 500, 1000 notes ban

मोदी के अलावा केवल इस आदमी को पता था कि नोट बैन होने वाले हैं

सबसे खास बात- ये सरकार का आदमी नहीं है.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशुतोष चचा
9 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 10 अप्रैल 2017, 11:47 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
Embed
ये बात हमको आपको पता चली पीएम मोदी की प्रेस कॉऩ्फ्रेंस के बाद. लेकिन इस आदमी को पहले से पता था. न मानो तो इसकी 6 नवंबर की रात 8.50 की फेसबुक पोस्ट देख लो. ये भविष्यवाणी जैसा फीचर है. संदीप नाम है इस आदमी का. भैया बीजेपी समर्थक हैं लेकिन सरकार में इनका दखल सिर्फ वोट देने भर का है. बाकी कोई सरकारी पद इनके नाम नहीं है. चश्मे की दुकान के मालिक हैं. पता नहीं अपने लिए कौन सा चश्मा बना रखा है जो फ्यूचर देख लिया. कहीं क्रिष वाला डॉक्टर रोहित मेहरा का कंप्यूटर तो नहीं हाथ लग गया. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/sandy.agra/posts/1325787210766459"] अगर लिंक से नहीं दिख रही पोस्ट तो स्क्रीनशॉट लगा दे रहे हैं.
1
2
  पोस्ट देखकर चौंके तो होगे ही. पीएम के ऐलान के बाद भाई ने उस पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी डाला है. फिर भी हमारी गारंटी नहीं है कि पोस्ट लगी ही होगी. ऐसा भी हो सकता है कि उस वक्त की पोस्ट कुछ और रही हो. बाद में एडिट किया गया हो. क्योंकि एस पोस्ट पर कमेंट्स पीएम की एनाउंसमेंट के बाद के ही हैं. ऑथेंटिक है कि नहीं, इसका फैसला खुद करो.
ये भी पढ़ो: मोदी जी ने जोक फैक्ट्री का प्रोडक्शन भी बढ़वा दिया है 500 और 1000 के नोट बंद, जानें अब क्या करें इधर बड़े नोट बैन हुए, उधर दूल्हा बिदक गया मोदी जी हमें मस्त लगे, रुपया खाने वालों को दस्त लगे काले धन वाले अब क्या करेंगे और असल में उन्हें क्या करना चाहिए नोट बैन: किसको चिंता करने की जरूरत है और किसको नहीं काले धन को सफेद बनाने आधी रात को यहां पहुंचे लोग  

Advertisement

Advertisement

()