महामानवों की नगरी है कानपुर. कटियाबाज लोहा सिंह का इलाका. कहते हैं यहां आदमी कोखड़े खड़े लूट लेते हैं. कॉन्फिडेंस इत्ता कि ये कह दें कि शनि ग्रह के छल्लों परवीकेंड मनाकर आए हैं तो झूठ न समझना. वहीं के संतोष सिंह गवर्नमेंट एम्प्लॉई हैं.इस सर्दी इनका मूड बना कि चलो नॉर्थ ईस्ट घूम आते हैं. मौसम इत्ता बढ़िया है किरास्ता आंखों में कट जाता है उधर का. तो संतोष ने वहां आराम से एंजॉय करने और फिजूलके झगड़े झंझट से मुक्ति की सोची. एक हॉलिडे टूर ऑपरेटर कंपनी की मदद ली. जिसका नामहै टाइगर हॉलिडेज़. लेकिन इस कंपनी ने संतोष के साथ जैसा कांड किया है कि वो खुद कोबुरी तरह ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. पैसे का नुकसान तो हुआ ही. घूमने में हर कदम परपरेशानी उठानी पड़ी. जो हुआ वो उनकी फेसबुक पोस्ट में पढ़ लो.[facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/santoshconcor/posts/10212591679013184"] नोटबंदीके हालात में कित्ता मुश्किल पड़ा होगा, जानते ही हो. अब वो प्रूफ वगैरह लेकर रोजशिकायत कर रहे हैं जिसके जवाब नहीं आ रहे. लल्लन ने भी टूर एजेंसी से बात करने कीठानी. सारे नंबर लगाए. कोई उठाया नहीं. न ही ईमेल के रिप्लाई किए. संतोष सिंहकंज्यूमर फोरम में शिकायत करने को तैयार बैठे हैं. साथ ही लोगों को चेता रहे हैं किवो इनके चक्कर में न फंसें.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: 'जुदाई' की श्रीदेवी की तरह 2000 के 'नोट गद्दे' पर ऐश