The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Viral Dance fame Sanjeev Shrivastav finally meets his idol Govinda in Mumbai

न सलमान से मिलना, न ये फेम...डांसर अंकल का असली सपना तो अब पूरा हुआ है

फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल. देखने लायक है उनकी खुशी.

Advertisement
pic
14 जून 2018 (अपडेटेड: 13 जून 2018, 04:30 AM IST)
Img The Lallantop
आखिरकार संजीव श्रीवास्तव की इच्छा पूरी हो ही गई.
Quick AI Highlights
Click here to view more
सोशल मीडिया. ये ऐसी बला है जो किसी को कहां से कहां पहुंचा दे. इसी बला का एक शिकार या कहें अवतार हुए हैं एक अंकल. डब्बू अंकल माने संजीव श्रीवास्तव विदिशा वाले. पर ज्यादातर लोग अब इनको डांसर अंकल के नाम से जानते हैं. बंदे का डांस इतना तगड़ा वायरल हुआ और पसंद किया गया कि उनकी लॉटरी ही लग गई है. बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज से मिल रहे हैं. सलमान खान- सुनील सेट्टी वगैराह उन्हें घर बुला रहे हैं. कई टीवी शोज से उनको ऑफर आ रहे हैं. पर डब्बू अंकल तो कुछ और चाह रहे थे. उनका सपना तो किसी और से मिलने का था. अपने आइडल गोविंदा से मिलने का था. अब भाई उन्हीं का डांस देखकर ही तो अंकल को डांस का चस्का लगा था. और यही डांस करके ही तो वो फेमस हुए थे. फिर जब सितारे चमक रहे हों तो क्या नहीं हो सकता. सो डब्बू अंकल का ये सपना कैसे अधूरा रह जाता. उनका गोविंदा से मिलन हो गया है. देखें फोटोज -
डब्बू अंकल गोविंदा के आगे नतमस्तक हो गए.
डब्बू अंकल गोविंदा के आगे नतमस्तक हो गए.

गोविंदा से संजीव श्रीवास्तव की मीटिंग हुई मुंबई में. अब मुंबई तो बहुत बड़ा है तो मुंबई में कहां. तो ये मीटिंग हुई है डांस दीवाने के सेट पर. माने डांसर अंकल एक डांस शो में अपने डांस आइडल  से मिले हैं. गोविंदा इस एपिसोड में गेस्ट बनकर आए थे. वहां डांसर अंकल भी पहुंच गए और अपने आइडल को उन्होंने देखा तो उनकी खुशी देखने लायक थी. वो घुटनों पर आ गए और खुद को गोविंदा का सबसे बड़ा फैन बताया. इसके बाद लगे ठुमके. फिर बजा - मैं से मीना से ना साकी से... और डब्बू अंकल गोविंदा के साथ जमके नाचे. शो में माधुरी दीक्षित भी थीं सो वो भी डब्बू अंकल का साथ देती दिखीं. देखें -
गोविंदा के साथ नाचते अंकल.
गोविंदा के साथ नाचते अंकल.

और फोटोज देखें-
माधुरी दीक्षित भी साथ देने आ गईं.
माधुरी दीक्षित भी साथ देने आ गईं.

शो के जजों के साथ.
शो के जजों के साथ.

गोविंदा ने की थी तारीफ
गोविंदा ने कुछ दिन पहले डब्बू अंकल की तारीफ भी की थी. कहा था - मैंने हाल ही में उनका विडियो देखा है. मैंने देखा कि कितने मन से नाच रहे हैं और ये मुझे बहुत अच्छा लगा. अपने भारी वजन के बावजूद वो इस डांस को एंजॉय कर रहे हैं, ये शानदार है. ये मेरी ही फिल्म ‘खुदगर्ज़’ का गाना है. इसे वैष्णो देवी में सिर्फ नौ घंटे में शूट किया गया था. उन्होंने जिस तरह से मेरे स्टेप्स कॉपी किए हैं, वो कमाल है. वो अपने डांस में बिलकुल मग्न हैं. आधा दर्जन से ज़्यादा ऐक्टर्स ने मेरे स्टेप्स कॉपी करने की कोशिश की है, लेकिन जैसा इन भाई साहब ने किया है वैसा कोई और नहीं कर पाया. वो बिल्कुल मजे में नाच रहे हैं. और अब उनकी मुलाकात भी हो गई.


ये भी पढ़ें :
अपने गाने पर संजीव को डांस करते देख गोविंदा ने बहुत मजे की बात कही

हफ़्ते भर पहले वायरल हुए डांसिंग अंकल सलमान खान के साथ नाच रहे हैं

पड़ताल: लॉन्च करके तुरंत हटाया गया पतंजलि किंभो ऐप स्वदेशी है या विदेशी?

आमिर खान को ‘रिश्तों के ठेकेदार’ बताएंगे कि बाप बेटी के साथ कैसे खेले?

शाहरुख खान की इस टी-शर्ट की कीमत जानकर चक्कर खा जाओगे

मुस्लिमों को सहरी के लिए जगाते इस सिख बुजुर्ग को देख लो, दिन बन जाएगा

देखें लल्लनटॉप वीडियो-

Advertisement

Advertisement

()