The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • viral cricket girl mumal mehar from barmer gets help from leaders

चौके-छक्के मारने वाली लड़की की बदली जिंदगी, मिलने लगी मदद!

रातों रात मिली मदद!

Advertisement
pic
15 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 15 फ़रवरी 2023, 03:59 PM IST)
Viral Cricket Girl
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more

एक दिन पहले तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर क्रिकेट खेलती एक लड़की का वीडियो भयंकर वायरल (Girl Hits Cricket Shots Like Surya Kumar Yadav Video Viral) हुआ था. इस वीडियो में लड़की रेतीले मैदान में चौके-छक्के मारती नजर आ रही है. वीडियो राजस्थान के बाड़मेर जिले के शिव शेरपुरा स्थित कानासर गांव का है. वीडियो में दिख रही लड़की का नाम मूमल मेहर (Mumal Mehar) है. लोगों ने लड़की के इस टैलेंट की काफी तारीफ की थी. अगर आपने वो खबर मिस कर दी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. अब इसी खबर में नया अपडेट आया है. वीडियो में वायरल हुई लड़की मूमल मेहर को मदद मिलना शुरू हो गई है.

इसकी शुरुआत बीजेपी नेता सतीश पूनिया की ओर से की गई है. राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने वायरल गर्ल मूमल मेहर को एक क्रिकेट किट भेजा है. साथ ही उसका एक वीडियो भी शेयर किया है. सतीश पूनिया ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आज बहुत खुशी हुई कि चौके-छक्के मारने वाली बाड़मेर की बेटी मूमल के पास क्रिकेट किट पहुंच गया. बेटी खेलो और आगे बढ़ो. खूब सारी शुभकामनाएं आपको. रणजीत जी और रूपाराम जी को भी साधुवाद कि उन्होंने मेरा आग्रह स्वीकार कर बेटी तक क्रिकेट किट पहुंचाया.' देखें सतीश पूनिया का ट्वीट...

इस ट्वीट पर लोग सतीश के काम की तारीफ कर रहे हैं. कह रहे हैं कि हर राजनेता को टैलेंटेड लोगों को आगे बढ़ाने में इसी तरह मदद करनी चाहिए. बाड़मेर की रहने वाली मूमल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा गया था. खुद को सूर्यकुमार यादव की फैन बताने वाली मूमल सूर्या की तरह की 360° शॉट्स लगाती हैं. एक ही वीडियो से मूमल रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं. यहां तक कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने भी मूमल का वीडियो शेयर किया है.

 लोगों ने तो इस पूरे मामले पर अलग-अलग कॉमेंट्स किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: BBC पहुंचे इनकम टैक्स वाले, डॉक्यूमेंट्री पर तानों के बीच बाहर क्या अजीब हो गया?

Advertisement

Advertisement

()