कॉमेडियन वीर दास अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी के कैनेडी सेंटर में अपनी कविता 'टूइंडियाज़' सुनाने के बाद से सुर्खियों में बने हुए हैं. जनता का एक धड़ा जहां उनकीकविता के लिए उनकी तारीफ़ के पुल बांध रहा है, वहीं दूसरा तबका उन्हें विदेशी ज़मीनमें देश को अपमानित करने का दोषी ठहरा रहा है. इस उबलती कॉन्ट्रोवर्सी के बीच अबवीर दास ने अपना पक्ष सामने रखा है. इंडिया टुडे से एक्सक्लूसिव बातचीत में वीर दासने साफ़ कर दिया कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है. उनका काम लोगों को हंसाना है औरवो ये काम करते रहेंगे. वीर दास बोले, मैं यहां अपना काम करने के लिए हूं. और वोमैं करता रहूंगा. मैं नहीं रुकूंगा. मेरा काम है लोगों को हंसाना और अगर आप को मेरेजोक्स फ़नी नहीं लगते, तो आप मत हंसें. ये पहली बार नहीं है जब वीर दास का नाम विवादसे जुड़ा है. अपने करियर के शुरुआत से ही वीर अपने बयानों और चुटकलों के चलतेविवादों में घिरते आए हैं. विवादित 'टू इंडीयाज़' कविता लिखने का ख्याल उन्हें कहांसे आया ये सवाल पूछे जाने पर वीर ने कहा, "मैं तो बस शो कर रहा था. शो फुल था. वोमेरी ऑडियंस थी तो मैंने कविता लिख दी. वहां आप किसी तरीके की बातचीत करने कीउम्मीद नहीं करते हो. आप तो बस लोगों को हंसाने की उम्मीद करते हो." उनकी कविताउन्हें नेशनल न्यूज़ चैनल की प्राइम टाइम डिबेट का टॉपिक बना देगी, ऐसी उम्मीद तोशायद वीर ने भी नहीं की होगी. आज के वक़्त में बढ़ती सेंसरशिप के बारे में बात करतेहुए वीर ने कहा, "मैं इस मामले में भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे इसका अनुभव नहीं करनापड़ा है. मैंने नेटफ्लिक्स के साथ तीन कॉमेडी स्पेशल किए हैं और तीनों बार जो हमारीबात हुई वो ये थी कि उन्होंने कहा 'जाओ लोगों को हंसाओ', मैंने कहा 'ठीक है'." वीरने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि उन्हें लगता है देश में और भी कॉमेडी क्लब्सखुलने चाहिए प्यार. और खुशहाली बढ़ाने के लिए. # एम्मी अवॉर्ड्स के लिए हुए नॉमिनेटवीर दास का नेटफ्लिक्स शो 'वीर दास: फ़ॉर इंडिया' को 49वें एम्मी अवॉर्ड्स के लिएकॉमेडी सेक्शन में नॉमिनेट किया गया है. इस कैटेगरी में वीर के शो के अलावाफ्रांस का कॉमेडी शो 'कॉल माय एजेंट', यूके का शो 'क्रिसमस मदरलैंड' और कोलंबियनसीरीज़ 'प्रॉमिसस डी कैम्पाना' भी शामिल हैं.