1.वेल्लोर की घटना वेल्लोर में एक दलित आदमी को पेड़ से बांधकर घंटों पीटा गया है. वजह वही है जो अक्सरहोती है. उसे 'ऊंची जाति' की लड़की से प्रेम था. न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिकपी राजशेखर और हेमा एक साथ कॉलेज में पढ़ते थे. उसी दौरान दोनों को प्यार हुआ. मगरकॉलेज के बाद राज की नौकरी लग गई और वो बेंगलुरु चला गया. बीच में जब व घर आया तोहेमा से मिलने का प्लान बनाया. एक कॉलेज ट्रिप पर शहर के अंदर ही घूम रही हेमा सेवो मिला. फिर बाइक पर उसको उसके घर छोड़ने गया. घर के पास हेमा के पिता ने उन्हेंदेख लिया. जिसके बाद राजशेखर को पेड़ से बांधकर घंटों तक पीटा गया. ये वही इंडिया हैन जो इतना आगे निकल गया है कि डिजिटल होने वाला है?2. ओडिशा की घटना ओडिशा में दो लड़कों ने मिलकर एक 15 साल की लड़की को जिंदा जला कर मारने की कोशिश की.लड़की का शरीर 80 फीसदी जल गया है. अमर उजाला के मुताबिक साक्षी दसवीं की स्टूडेंटहै. स्कूल के बाद अपने घर लौट रही थी. तभी दो लड़के मिले और भद्दे कमेंट पास करनेलगे. साक्षी ने पलटकर विरोध किया तो दोनों के ईगो को चोट पहुंच गई. उन्होंने साक्षीको जला डाला. उन दोनों लड़कों में से एक नाबालिग था.3. कोलकाता की घटना लक्ष्मी एक रेलवे अधिकारी की पत्नी और एक बच्ची की मां थी. कुछ दिनों पहले उसे अपनेब्रेस्ट में सूजन और दर्द हुआ. जांच में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा निकला तो वो घबरागई. भविष्य के बारे में सोचकर डिप्रेस रहने लगी. घबराहट में अपनी बच्ची को तालाबमें फेंक दिया. घटना कोलकाता की है. बच्ची के बारे में जब लोग उससे पूछते, वो कुछ नकहती. डिप्रेशन बढ़ता गया और एक वो ट्रेन के आगे कूद गई. लक्ष्मी को ये स्वेलिंग औरदिक्कत 3 साल से थी. अगर हम अपनी पत्नियों, बहू-बेटियों की तकलीफें समझकर उन्हेंमानसिक रूप से सहारा दें, तो शायद ऐसी नौबत कभी न आए. लेकिन औरतों की सेहत पर ध्यानदेता ही कौन है? वो भी दिमागी सेहत पर?