The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • vinesh phogat and wrestlers protest babita geeta phogat bajrang punia

विनेश जब पुलिस से भिड़ी थीं, तब बहन गीता और बबीता सोशल मीडिया पर क्या लिख रही थीं?

फोगाट बहनों ने एक साथ ट्रेनिंग की है. देश के लिए कई पदक जीते हैं. लेकिन....

Advertisement
vinesh phogat and wrestlers protest babita geeta phogat bajrang punia
दिल्ली में 28 मई को प्रदर्शनकारी पहलवानों और पुलिस के बीच टकराव हुआ. (फोटो- PTI/फेसबुक- बबीता फोगाट/आजतक)
pic
ज्योति जोशी
29 मई 2023 (अपडेटेड: 29 मई 2023, 01:49 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

देश की राजधानी दिल्ली में 28 मई को प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच टकराव हुआ. पुलिस ने बाद में इन पहलवानों के खिलाफ FIR दर्ज की. इस दौरान की एक फोटो खूब वायरल हुई जिसमें विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) जमीन पर गिरी हुई दिखीं. इधर, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी बहन बबीता और गीता फोगाट के बारे में चर्चा की. इस बीच दोनों के कई सारे ट्वीट सामने आए. बबीता ने 28 मई को तीन ट्वीट किए. पहला ट्वीट वीडी सावरकर से जुड़ा था. उन्होंने लिखा,

Embed
Embed

दूसरा ट्वीट नए संसद भवन से जुड़ा था. बबीता ने लिखा,

Embed
Embed

तीसरे ट्वीट में बबीता ने लिखा,

Embed
Embed

वहीं गीता फोगाट ने प्रदर्शन से जुड़े कई सारे ट्वीट और रीट्वीट किए. उनके सभी ट्वीट पहलवानों के समर्थन में थे. विनेश की वायरल फोटो शेयर करते हुए गीता ने लिखा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले इंसानों का जमीर मर गया है. 

Embed

बता दें, WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर शुरू से ही फोगाट बहनें अलग-अलग पाले में है. विनेश फोगाट विरोध का हिस्सा रही हैं. वहीं गीता फोगाट ने पहलवानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन जताया है. इधर, बबीता ने प्रदर्शन को राजनीति का हिस्सा बताकर अलग कोना पकड़ लिया. तीनों एक ही परिवार का हिस्सा हैं. साथ ट्रेनिंग की है. देश के लिए कई पदक भी जीते हैं.

इससे पहले WFI विवाद पर बबीता फोगाट ने ट्वीट कर लिखा था,

Embed
Embed

तब विनेश फोगाट ने ट्वीट में लिखा था,

Embed

बता दें, गीता और बबीता महावीर सिंह फोगाट की बेटी हैं. उनकी दो और बेटियां हैं. वहीं विनेश और प्रियंका फोगाट, महावीर सिंह के छोटे भाई की बेटियां हैं. उन्होंने सभी छह बहनों को एक साथ हरियाणा में भिवानी जिले के बलाली गांव में ट्रेन किया था.

वीडियो: रामदेव बोले- बृजभूषण को तुरंत जेल भेजो, फिर पहलवानों के लिए ये कह गए!

Advertisement

Advertisement

()