The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Vikramaditya Motwane all set to direct Stan Lee's next Marvel superhero Chakra

आ रहा है मार्वल का पहला इंडियन सुपरहीरो

विक्रमादित्य मोटवाने. डायरेक्ट करेंगे मार्वल का देसी प्रोजेक्ट. बहुत मजा आने वाला है गुरु!

Advertisement
Img The Lallantop
Source: Graphic India
pic
केतन बुकरैत
26 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 25 अप्रैल 2016, 03:48 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
विक्रमादित्य मोटवाने. एक नाम जिसने अपने बचपन से ही फिल्में बनने के तौर तरीकों को देखा, सुना और समझा है. आज फिल्में बना रहा है. उड़ान और लुटेरा के डायरेक्टर, देव-डी के लेखक, मसान, बॉम्बे वेल्वेट, एनएच10, क्वीन और अग्ली जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर.
vikramaditya motawane
Vikramaditya Motawane

अब विक्रमादित्य ने एक नयी गंगा उठाई है. दुनिया को तमाम सुपरहीरो देने वाले स्टैन ली के नए कैरेक्टर 'चक्र' की फिल्म विक्रमादित्य बनायेंगे. स्पाइडर मैन, आयरन मैन, हल्क, थॉर, फैंटास्टिक फोर, डेयरडेविल और एक्स-मेन के पीछे स्टैन ली का ही दिमाग है. स्टैन का अगला कैरेक्टर है चक्र. चक्र इंडियन सुपर हीरो है.
Stan Lee
Stan Lee

इस फिल्म के लिए ग्राफ़िक इंडिया और स्टैन ली की पीओडब्लू एंटरटेनमेंट ने मिलकर फैंटम फ़िल्म्स के साथ पार्टनरशिप की शुरुआत की है.
ली ने कहा, "मैं बॉलीवुड का फैन हूं और चक्र को लेके बहुत ही ज़्यादा एक्साईटेड हूं. विक्रमादित्य एक कमाल के डायरेक्टर हैं. मुझे कोई शक नहीं है कि चक्र फिल्म इंडिया में और बाहर एक बहुत बड़ी हिट होगी. "
चक्र - द इन्विंसिबल कार्टून नेटवर्क पर 2 साल पहले लॉन्च हुआ था. इसकी तीन नयी एनिमेटेड टीवी मूवीज़ जो अभी प्रोडक्शन में हैं, जल्द ही टीवी पे आयेंगी.

Advertisement

Advertisement

()