The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Vijay Mallya is absconding but sends a question to be asked during the ongoing session of Rajya Sabha

अब संसद में भगौड़े भी पूछेंगे सवाल

विजय माल्या भागे हुए हैं. बस रियो ओलंपिक्स में क्वालीफ़ाई करना बाकी है. लेकिन अपनी जिम्मेदारियों से मुंह नहीं चुराया. सवाल पूछा है संसद में.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
केतन बुकरैत
28 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 27 अप्रैल 2016, 02:48 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
इंडिया की सेक्योरिटी एजेंसियां विजय माल्या को इंडिया वापस लाने का प्रोग्राम बना रही हैं. उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि शुरुआत करें कहां से? पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया, भगौड़ा घोषित कर दिया. सब कर लिया लेकिन माल्या जी बाहर हैं तो बाहर हैं. विजय माल्या कर्नाटक से राज्य सभा के एम.पी. भी हैं. यहां राज्य सभा का सत्र शुरू हुआ, और उधर वो हो गया जिसने सबको सकते में डाल दिया. विजय माल्या ने वहां लंडन से बैठे बैठे एक सवाल पूछ लिया. रेलवे मिनिस्ट्री से. ये सवाल राज्य सभा के सेशन में पूछा जायेगा. इस सवाल का नम्बर अगले हफ़्ते आएगा. तो होगा ये कि एक आदमी जो देश से फ़रार है, जिसका पासपोर्ट सस्पेंड किया जा चुका है, जिसने देश के 9 हजार करोड़ रुपये डकारे हुए हैं और जिसे सरकार भगोड़ा घोषित कर चुकी है, उसके सवालों का जवाब अगले हफ़्ते रेलवे मिनिस्ट्री को देना होगा. ये कर्मठ एमपी अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट के बारे में जानना चाहते हैं. उन्हें जनना है कि इस प्रोजेक्ट में कितना खर्चा आएगा? कौन फण्ड करेगा? कब शुरू होगा? इस प्रोजेक्ट की क्या संभावनाएं हैं? टिप्पणी: देश के हर मंत्री को विजय माल्या से सबक लेना चाहिए. जो अपने ऊपर आई बैठी कितनी ही मुसीबतों के बावजूद अपनी संसदीय जिम्मेदारियों से कतई मुंह नहीं चुरा रहे हैं. एक शेर है जो कि साथ ही चिपकाया जा सकता है : मैं अपने सारे सवालों के जानता हूँ जवाब मिरा सवाल मिरे ज़ेहन की शरारत है -सईद नकवी

Advertisement

Advertisement

()