The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • vijay Mallya denies interview claims sunday guardian releases the email conversation

संडे गार्डियन से किंगफिशर के 'गार्डियन' की 'गुच्चीपिलैया'

अखबार बोला- विजय माल्या ने इंटरव्यू दिया. माल्या बोले- झूठे कहीं के, मैंने कब दिया. आखिर क्या था इस इंटरव्यू में?

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
विकास टिनटिन
15 मार्च 2016 (Updated: 15 मार्च 2016, 07:58 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
बैंकों का माल लेकर मुल्क से चंपत होने में विजय रहे माल्या का ताजा इंटरव्यू मार्केट में आ गया है. संडे गार्डियन के मुताबिक, विजय माल्या इंटरव्यू में बोले, 'देश लौटने का ये सही वक्त नहीं है. मैं कोई क्रिमिनल नहीं हूं. सेफ फील होने पर देश लौटूंगा. इंडिया ने मुझे सब दिया. मुझे 'विजय माल्या' इंडिया ने बनाया.' हालांकि विजय माल्या ने इंटरव्यू के सामने आते ही ट्वीट कर कहा- मैंने कोई इंटरव्यू नहीं दिया. https://twitter.com/TheVijayMallya/status/709462367722196992 विजय माल्या के ट्वीट के बाद अखबार वालों ने इंटरव्यू के स्क्रीनशॉट शेयर किए. मेल में माल्या की ई-मेल vjmallaya@protonmail.com दिख रही है. इस मेल आईडी के बारे में भी विजय माल्या का ट्वीट आया. बोले, 'मैंने प्रोटोनमेल का तो आज से पहले कभी नाम ही नहीं सुना. ये मेरी आईडी नहीं है.' याद रहे कि विजय माल्या इंडियन बैंकों के करीब 9 हजार करोड़ रुपये लेकर देश से 'गो वेंट गोन' हो लिए हैं. https://twitter.com/TheVijayMallya/status/709462367722196992 https://twitter.com/TheVijayMallya/status/709463811410030593 इंटरव्यू में क्या बोले माल्या?
'मैं दिल से इंडियन हूं. देश लौटना चाहता हूं. मुझे लगता है कि अभी लौटा तो मुझे अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया जाएगा. मुझे पहले ही क्रिमिनल की तरह पेश कर रहे हैं. मुझे अभी नहीं लगता कि ये लौटने के लिए सही वक्त है. मुझे अपनी फिलहाल की लोकेशन के बारे में किसी को बताना सही नहीं लगता. मैं कोई क्रिमिनल नहीं हूं कि जो अथॉरिटिज को मेरी तलाश है. मुझे विलेन मत बनाइए. मैं इसलिए चुप हूं ताकि मेरे बयानों तो तोड़ मरोड़कर पेश न किया जाए.'
माल्या के इंटरव्यू का मेल ट्रेल देखना है?vijay mallya email conversation 2 vijay mallya email conversation 3 vijay mallya email conversation
'भागने से पहले जेटली से मिले माल्या' विजय माल्या के देश छोड़ते ही कांग्रेस वाले फॉर्म में हैं. कह रहे हैं कि विजय माल्या ने इंडिया से भागने से ठीक एक दिन पहले फाइनेंस मिनिस्टर जेटली से उनके घर पर मुलाकात की थी. कांग्रेस के स्पोक्सपर्सन रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'सरकार माल्या और जेटली की मुलाकात के बारे में सफाई दे. क्या इस मुलाकात के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी को पता था.' सीबीआई क्या कर रही है? और हां, खबर है कि विजय माल्या के खिलाफ जांच अब टूजी केस की तर्ज पर होगी. सीबीआई माल्या की फॉरेंसिक ऑडिट करवा सकती है. सीबीआई लोन लेने के लिए विजय माल्या के बोले झूठ की भी जांच करवाएगी.

Advertisement

Advertisement

()