वियतनाम में एक ही मां से पैदा हुए दो जुड़वा बच्चों के दो अलग-अलग पिता होने कासबूत मिला है. वियतनाम के एक जेनेटिक संगठन ने ऐसा बीबीसी को बताया है. रिपोर्ट्सके मुताबिक मां का डीएनए टेस्ट करवाने का फैसला उसके घर वालों ने तब लिया जब पायाकि दोनों बच्चों की शक्ल मिलती नहीं है. डॉक्टरों के मुताबिक इस स्थिति को'हेटरोपेटरनल सुपरफिकंडेशन' कहते हैं. हेटरोपेटरनल का मतलब दो अलग पिता होना.सुपरफिकंडेशन का मतलब होता कि एक औरत के दो अंडाणुओं का दो अलग-अलग बार फ़र्टिलाइजहोना. मतलब अगर अपने फर्टाइल समय में एक औरत कुछ ही दिनों के अंदर दो मर्दों के साथसेक्स करे, और साथ ही उसके शरीर में दो अंडाणु बनें, तो ऐसा केस हो सकता है. ये दोअंडाणु एक ही मर्द से भी दो बार फ़र्टिलाइज हो सकते हैं. लोग इसके बारे में कम हीजानते हैं. रिकार्ड्स को देखें तो पता चलता है कि ऐसे केस दुनिया में 10 से भी कमरहे हैं. और रहे भी हों, तो सामने नहीं आ पाते. क्योंकि मां-बाप या बच्चे अपनाडीएनए टेस्ट करवाने के बारे में नहीं सोचते. वियतनाम के इस अस्पताल ने मां-बाप याबच्चों की पहचान बताने से मना कर दिया है. कुछ ही दिनों पहले ये केस वियतनामीमीडिया में आया. पिछला ऐसा केस साल 2015 में US में सामने आया था. इसके पहले तुर्कीमें 2010 में ऐसा हुआ था.