एक पीली-पीली कोल्ड-ड्रिंक का ऐड आया था. चीता भी पीता है. ऐड में सब सही लगता है.मगर सोचा है वैसा असल में हो गया तो? नागपुर के घने जंगलों में दो आदमी दो बाघों केबीच फंस गए. संकरी सड़क, दो आदमी, आगे बाघ, पीछे बाघ. और दोनों आदमियों के जीवन मेंदर्ज हुए उनके जीवन के सबसे भयावह 4 मिनट. वहां से गुजर रहे एक आदमी ने अपनी काररोककर उनका वीडियो बनाया. कार में बैठे हुए लोग उन दो आदमियों से लगातार कह रहे थेकि वो कुछ भी न करें. किसी भी तरह की हलचल उन्हें खतरे में डाल सकती थी. लड़के किसीतरह वहां बने रहे. जब धीरे-धीरे बाघ इधर-उधर हुए, तो कार वाले ने आकर उन्हें कारमें बैठाया. और दोनों आदमियों की सांस वापस आई.