किया तबाह तो दिल्ली ने भी बहुत 'बिस्मिल' मगर ख़ुदा की क़सम लखनऊ ने लूट लिया...मगर इस बार कुछ और ही लूटा है. और इस कदर लूटा कि सारी नवाबियत ही धुल गई. सोशलमीडिया पर लखनऊ का एक वीडियो खूब शेयर हो रहा है. इसमें लोगों को एक जगह रखे हेलमेटलूटते देखा जा सकता है. वो भी पूरी बेशर्मी के साथ. हैरानी ये जानकर और भी होती हैकि ये लूट पुलिस वालों के एक कार्यक्रम में हो गई. मल्लब पुलिस से लूट. अदभुत है.इससे ज्यादा हैरानी इस बात से होती है कि ये सब लखनऊ में हुआ. तमीज, सलीके के शहरमें. अमां गुरू अपनी इज्जत ना सही, अपने शहर की ही इज्जत का खयाल कर लेते. चौड़ेहोकर बने नवाब घूमा करते हो. हर बात पर तंज कसते हो- हम तो नवाब हैं. मगर जब बारीआई उसे साबित करने की सारी नवाबियत बेच खाई.सहारागंज में पतियों के लिए हेलमेट लाई थी पुलिस, लोगों ने लूट लिए। @NBTLucknow@dgpup @lucknowpolice pic.twitter.com/m18zw153um— Ankush Tripathi (@ankushnbt) October 8, 2017 पुलिस रोकने कि बजाए खुद लूटने मेंजुट गई लखनऊ पुलिस को खयाल तो बहुत नेक आया कि करवा चौथ पर पतियों को हेलमेट बांटाजाए, ताकि वो सुरक्षित रहें. मगर पुलिस का मैनेजमेंट एक बार फिर फेल हुआ. बताते हैंजब तक एसएसपी दीपक कुमार हेलमेट बंटने की जगह रहे, सब ठीक रहा. मीडिया ने बढ़ियाफोटो खींची. फिर जैसे ही साहब गए, मातहत खुद भी फोटो खिंचाने में मशगूल हो गए. औरइधर लोगों में हेलमेट लूटने की होड़ लग गई. इसके बाद जिन पुलिस वालों को इन हेलमेटलुटेरों को रोकना था, वो भी हेलमेट गायब करने में उनका साथ देने लगे. वीडियो मेंकुछ पुलिस वालों को हेलमेट पार करते साफ देखा जा सकता है. लखनऊ के एसएसपी दीपककुमार ने बताया कि हेलमेट बांटने का कार्यक्रम 6 जगह करवाया गया था. सभी जगह हेलमेटआराम से बंटे. एक जगह सहारागंज के पास जरूर कार्यक्रम के बाद कुछ लोगों ने खुद हीहेलमेट उठा लिए. हालांकि वो इसे लूट मानने से इनकार करते रहे. पुलिस वालों केहेलमेट लूटने की बात पूछने पर एसएसपी ने वीडियो की जांच करवाने की बात कही है.--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप शो में सीएम योगी आदित्यनाथ के सेशन का वीडियो देखें- -------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी की इन दो वायरल तस्वीरों का सच क्या है? देशभक्तबनने के चक्कर में बेवकूफ मत बनो, ये मैसेज फॉरवर्ड मत करो यूपी में 38 हज़ार लोगोंकी नौकरी जाने का लेटर हुआ वायरल, बवाल होते-होते रह गयाइमरजेंसी में ब्लड की ज़रूरत हो तो फेसबुक का ये नया फीचर बहुत काम आएगावायरल वीडियो: स्कूल टाइम में गुजरात का मंत्री बच्चों से चुनावी किट पैक करवा रहाहै