The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • video of drunk man inside a police lockup croons a popular song mujhe peene ka shauk nahi goes viral

थाने में बंद इस आदमी का गाना वायरल हुआ तो लोग कहने लगे- छोड़ दो भाई इसको

पुलिस अधिकारी ने वीडियो पोस्ट किया है.

Advertisement
pic
24 मार्च 2019 (अपडेटेड: 24 मार्च 2019, 09:03 AM IST)
Img The Lallantop
यूपी पुलिस कला की बड़ी कद्रदान है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
उत्तर प्रदेश पुलिस के एक अधिकारी हैं राहुल श्रीवास्तव. उन्होंने अपने पर्सनल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो किसी पुलिस हवालात  का है. वीडियो को 8 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसमें एक कैदी गाना गा रहा है- मुझे पीने का शौक नहीं, पीता हूं गम भुलाने को...  46 सेकेंड के इस वीडियो को पोस्ट करते हुए राहुल श्रीवास्तव ने लिखा है, कभी कभी हमारे कारागार में भी कलाकार मिल जाते हैं! अगर पीने के शौक से ज्यादा गाने के शौक पर ध्यान देते तो शायद बंदीगृह के बजाए किसी सिंगिंग टैलेंट शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिल जाती! आप भी देखिए. राहुल श्रीवास्तव के इस पोस्ट पर कमेंट कर कई यूजर्स ने हवालात में बंद इस सिंगर को छोड़ने की गुहार लगाई है. कई लोगों ने इस कैदी की गायिकी की प्रतिभा की तारीफ की है. वहीं कुछ लोगों ने पूछा कि आखिर इस व्यक्ति का जुर्म क्या है और इसे क्यों गिरफ्तार किया गया है. viral हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि यह किस थाने का वीडियो है और गाना गा रहे व्यक्ति को किस जुर्म में गिरफ्तार किया गया है. लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है. लोग इस वीडियो को देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं.
देखें वीडियो: गुरुग्राम में मुस्लिम परिवार पर हमले का वीडियो रोंगटे खड़े करने वाला है

Advertisement

Advertisement

()