The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • video of drunk girls in delhi metro harassing a guy goes viral on women's day

विमेन्स डे पर आया नशे में धुत्त लड़कियों का हंगामा काटते हुए वीडियो

मेट्रो में लड़कियों ने एक लड़के को दी भद्दी गालियां. अपने रिस्क पर देखें.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
केतन बुकरैत
10 मार्च 2016 (Updated: 9 मार्च 2016, 03:56 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफ़ी चल रहा है. वायरल हो चुका है. किसी ने इंटरनेशनल विमेन्स डे पर इसे अपलोड किया और महिलाओं को  विमेन्स डे की बधाई दी. बधाई देने का ये भी एक तरीका होता है. हालांकि ये वीडियो 8 मार्च का ही है या पुराना, कहा नहीं जा सकता. इस वीडियो में कुछ लड़कियां जो शराब के नशे में हैं, मेट्रो के अन्दर दिखती हैं.  मेट्रो चल रही है और साथ ही चल रहा है उनका 'एन्जॉयमेंट'! शराब के नशे में ये लड़कियां गेट पर खड़े किसी शख्स को भद्दी से भद्दी गालियां सुनाये जा रही हैं. मज़े की बात ये है कि ये सब कहने-सुनने से पहले वो बाकायदे उस लड़के से पूछती हैं कि 'तेरे को बात करने की तमीज़ नहीं है?' लड़कियों की आवाज़ उतनी ही तेज़ है जितनी तेज़ ये सभी चीख सकती थीं. वीडियो देखने से पहले ये पक्का कर लें कि आपने इयरफोन्स पहन रक्खे हैं. और अगर स्पीकर पे हैं तो आप मेट्रो या ऐसे ही किसी पब्लिक प्लेस में तो नहीं हैं. साथ ही आस पास कोई छोटा बच्चा तो नहीं है. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/prayasrajpal/videos/10207889772134570/"]

Advertisement

Advertisement

()