पटना में अपने बाप के हाथों पिटती बच्ची का वीडियो आपको अंदर तक झकझोर देगा
कोई भी बाप अपनी बेटी के साथ ऐसा कैसे कर सकता है!
Advertisement

वीडियो में पिता से रहम की भीखती मांगती रही बच्ची
Quick AI Highlights
Click here to view more
मशहूर अमेरिकी ऑथर डैन पीयर्स ने लिखा है. The greatest mark of a father is how he treats his children when no one is looking. यानी एक पिता को समझने का सबसे अच्छा तरीका है कि उनके उस वक्त के व्यवहार को देखें, जब उनके आस-पास कोई न हो या फिर उन्हें कोई नहीं देख रहा हो. इन पंक्तियों में काफी कुछ है, उस घटना को समझने के लिए, जिस पर हम बात करने जा रहे हैं.
बिहार के पटना से कुछ वीडियो आया है. जो विचलित करता है, परेशान करता है, डराता है और साथ ही साथ गुस्सा दिलाता है. इस वीडियो में एक पिता अपनी बेटी को मार रहा है. इस कदर मार रहा है कि मर ही जाए बेचारी. तीन वीडियो हैं. एक का ड्यूरेशन 46 सेकेंड है, दूसरे का 50 और तीसरे का 56 सेकेंड. इन तीनों वीडियो में वो सब कुछ है जिसकी चर्चा हमने ऊपर की पंक्ति में की है.
हो सकता है कि आपने ये वीडियो सोशल मीडिया पर देखा हो, मुमकिन है कि किसी दूसरे माध्यम से ये आपके पास पहुंच गया हो. लेकिन वीडियो को हम आपको नहीं दिखा सकते. उसके ऑडियो को भी नहीं सुना सकते. क्योंकि वीडियो में उस पिता ने भाषा की सारी मर्यादा तोड़ दी है. लेकिन हम आपको इन तीनों वीडियो में पिता ने जो दरिंदगी की है उसके बारे में ज़रूर बताएंगे, ताकि उसका असली चेहरा दुनिया देख सके. बिहार के इन तीनों वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत बातें हो रही हैं. इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हज़ारों लोग शेयर कर चुके हैं.
पहला वीडिया 46 सेकेंड का है. जिसकी शुरुआत ही थप्पड़ के साथ होती है. इस वीडियो में पिता अपनी बेटी पर थप्पड़ों की बौछार करता है. बेटी हाथ जोड़े लगातार कह रही होती है माफ कर दीजिए. पिता फिर भी गंदी-गंदी गाली के साथ लगातार मार रहा होता है. बेटी के आंसुओं का उस पर कोई फर्क नहीं पड़ता है. वीडियो के आखिर में जन्मदिन मनाने की बात पर फिर से मारता है. दूसरी तरफ बेटी लगातार हाथ जोड़े माफी मांग रही होती है.

हाथ जोड़े लगातार पिता से बेटी माफ करने के लिए कहती है
अब दूसरे वीडियो की बात करते हैं. ये वीडियो 50 सेकेंड का है. इसमें पिता दांत पीस-पीस कर गाली देता है. गंदी-गंदी गाली देता है. ऐसी गाली जिसे ना हम लिख सकते हैं और ना ही आपको सुना सकते हैं. इस वीडियो में बेटी लगातार रो रही होती है, लगातार माफी मांग रही होती है, लेकिन दरिंदे पिता पर कोई फर्क नहीं पड़ता है. वो बेटी को जन्मदिन मनाने वाली बात पर लगातार मार रहा होता है.

पिता दांत पीस-पीस कर बेटी को गाली देता है और मारता है
अब तीसरा वीडियो भी कम खौफनाक नहीं है. बेटी लगातार हाथ जोड़े रहती है. कहती है ‘माफ कर दीजिए, हम टीवी भी नहीं देखेंगे’. लेकिन पिता फिर से गाली देता है. बच्ची रोते हुए हाथ जोड़कर बोलती है ‘अपना कसम खाते हैं, कुछ नहीं करेंगे’. पिता फिर गाली देते हुए कहता है ‘पूरा शरीर रंग दिए मार के’. वो फिर कहता है ‘बर्थडे मनाएगी, तुमको गिफ्ट चाहिए’. दूसरी तरफ बच्ची रोते हुए कहती है ‘कुछ नहीं चाहिए, कुछ भी नहीं चाहिए, माफ कर दीजिए’.

तीसरे वीडियो में बच्ची रोते हुए पिता से कहती है ‘कुछ नहीं चाहिए, कुछ भी नहीं चाहिए, माफ कर दीजिए’.
अब वीडियो की बातें पढ़ कर ही आपके रोंगटे खड़े हो गए होंगे. आपको बहुत गुस्सा आ रहा होगा. लेकिन अपने गुस्से को संभालिए ये और बढ़ने वाला है. क्योंकि इस दरिंदे पिता का एक और वीडियो है. इस वीडियो में वो अपनी बेटी को गाड़ी में घुमा रहा होता है. बड़े प्यार से उससे बात कर रहा होता है. फिर न जाने उसे क्या सनक चढ़ती है. वीडियो आखिर में बेटी को झम्म से थप्पड़ मार देता है.

गाड़ी में बेटी को घुमाने के दौरान भी पिता थप्पड़ मार बैठता है
अब आपको गुस्सा तो आ रहा होगा लेकिन तमाम तरह के सवाल भी आ रहे होंगे कि एक पिता ने ऐसा क्यों किया. अपनी बेटी को वो इस तरह से क्यों मार रहा था. बच्ची की मां कहां है. बच्ची कहां है. वो ठीक तो है. आपके सारे सवालों के जवाब देने से पहले बता दें कि बच्ची ठीक है और मारने वाले पिता की गिरफ्तारी हो चुकी है. मंगवार की देर रात पटना पुलिस ने आरोपी पिता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. जब उसकी गिरफ्तारी हुई वो शराब के नशे में था.
अब वीडियो के बारे में जानिए. जिस बच्ची की पिटाई हुई उसकी मां का नाम नैना है. बच्ची की पिटाई करने वाले पिता का नाम कृष्णा मुक्तिबोध है. 16 साल पहले नैना की कृष्णा से शादी हुई थी. शादी के बाद नैना की 3 बेटियां हुई. जिस बच्ची की पिटाई हुई वो नैना की तीसरी बेटी है. नैना के मुताबिक वो अपने पति से पिछले 10 महीने से अलग रह रही है. उसका आरोप है उसका पति शराब के नशे में रोज़ उसकी पिटाई करता था. पिटाई से तंग आकर उसने पति का घर छोड़ दिया था. साथ में वो अपनी दो बड़ी बेटी को तो ले गई लेकिन छोटी वाली बेटी को वो नहीं ले जा सकी. जिसके बाद उसे वापस बुलाने के लिए उसका पति लगातार ऐसे वीडियोज़ बनाने लगा. बेटी को मारने लगा. वो वीडियो बनाकर पत्नी को टॉर्चर करने के लिए भेजता था, ताकि वो मायके से वापस आ सके.
पत्नी के मुताबिक आरोपी कृष्णा पटना के ही मगध विश्वविद्यालय में लेक्चरर था. लेकिन शराब की लत की वजह से नौकरी छोड़ दी. पत्नी का आरोप है कि बेटी को वापिस लाने के लिए उसने पुलिस से कई बार मदद मांगी लेकिन कोई फायदा नहीं मिला. हार मानकर उसने पिटाई के वीडियोज़ सोशल मीडिया पर डाल दिए. जिसके बाद वो वायरल हो गए. नतीजा ये हुआ कि उसकी गिरफ्तारी हो गई.
गिरफ्तार होने के बाद पिता ने कहा कि उसने बेटी की कोई पिटाई नहीं की. लेकिन वीडियो में ये सारी चीज़ें साफ हैं कि उसने क्या किया, क्या नहीं. शुरुआत में ही हमने डैन पीयर्स के कोट का ज़िक्र किया था कि किसी पिता को समझने का सबसे अच्छा तरीका है कि उनके उस वक्त के व्यवहार को देखें, जब उन्हें कोई नहीं देख रहा हो. अब वो अपने बचाव में कोई बात रखे, वो बेटी को कितना प्यार करता है इसकी लाख कहानियां सुनाए. पति-पत्नी के बीच कोई भी विवाद हो उसमें गलती किसी की भी हो. लेकिन उन सब का खामियाज़ा एक 5 साल की बच्ची को चुकाना पड़े. ये अच्छी बात नहीं, और ना ही ये अच्छे पिता की निशानी है.