IPL में दूसरा श्रीसंत कांड होते-होते बचा
मुंबई और पुणे के बीच मैच चल रिया था. मैच के दौरान मुंबई के ही दो खिलाड़ी आपस में भिड़ लिए. कौन कौन?
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
संडे को आईपीएल में कांड होते-होते बचा. मुंबई और पुणे के बीच मैच चल रिया था. मैच के दौरान मुंबई के ही दो खिलाड़ी आपस में भिड़ लिए. कौन कौन?
एस श्रीसंत को थप्पड़ मारने के लिए बदनाम हरभजन सिंह और हैदराबाद का गरम खून अंबाती रायुडू.
IPL का पहला ही सीजन था, जब हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था. इसके बाद पूर्व क्रिकेटर, सट्टेबाजी के आरोपी और अब बीजेपी नेता एस श्रीसंत फूट-फूटकर रोने लगे थे.
https://www.youtube.com/watch?v=omVQNrZI9LQ
के बात हो गी?
सौरभ तिवारी फायर कर रहे थे. पुणे की टीम 9.30 के रेट से रन पीट रही थी. 11वां ओवर फेंकने आए हरभजन सिंह. ये ओवर की चौथी बॉल थी. ऑफ स्टंप के बाहर की बॉल को सौरभ ने मिडऑन की तरफ लपेट दिया. बाउंड्री पर अंबाती रायुडू ने डाइव लगाई, पर बॉल उछलकर सीमा पार हो गई. साथी खिलाड़ी ने रायुडू को शाबासी दी. लेकिन ये क्या! क्रीज पर हरभजन सिंह ने चिल्लाना शुरू कर दिया. गुस्से में हाथ हवा में झटका और गाली-गलौज करने लगे. रायुडू भी ठहरे किसी समय का इंटरनेशनल प्लेयर. वो 'के बात हो गई' वाले एक्सप्रेशन के साथ क्रीज की ओर बढ़ लिया. क्रिकेट के मैदान पर ये कैसा सीन! इंडिया के दो प्लेयर बेहद गुस्से में एक दूसरे की तरफ बढ़ रहे थे. कमेंटेटर्स की भी फूंक सरक गई. लेकिन हरभजन को अचानक अहसास हुआ कि वो सीनियर आदमी हैं, लौंडपना नहीं करना चाहिए. उन्होंने रायुडू के कंधे पकड़कर उन्हें शांत करने की कोशिश की. बॉडी लैंग्वेज से लगा कि सॉरी-वॉरी भी बोला होगा. लेकिन रायुडू गाली खाए थे. असली गुस्से में थे. हाथ झटककर रोनी सूरत लिए चले गए. कमेंटेटर ने कहा, 'वेल डन भज्जी.' https://www.youtube.com/watch?v=P528FLU7ku0 हालांकि ये गुस्सा थोड़ी देर का ही रहा. हरभजन ने जब हैंड्सकॉम्ब को आउट किया तो दोनों खिलाड़ियों ने साथ में इसका जश्न मनाया.
IPL का पहला ही सीजन था, जब हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था. इसके बाद पूर्व क्रिकेटर, सट्टेबाजी के आरोपी और अब बीजेपी नेता एस श्रीसंत फूट-फूटकर रोने लगे थे.
https://www.youtube.com/watch?v=omVQNrZI9LQ
