The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Video: Gujarat Lions attack man near Gir forests, spotted in Junagadh town

देखो देखो कौन आया, गुजरात का शेर सड़क पर आया

इसी साल शेर के अटैक में तीन लोगों की मौत हो गई थी. दो वीडियो दिखा रहे हैं, जे देखो.

Advertisement
pic
13 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 13 जुलाई 2016, 10:35 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
भियां बहिन. गुजरात मॉडल है न जो, वो वाइल्ड हो गया है. खुलेआम सड़कों पर शेर टहिल रहे हैं. एक-दो शेर नहीं, पूरे 8. जगह है गुजरात का जूनागढ़. मंगलवार को लोगों ने बाहर टहिलते इन शेरों का वीडियो बना लिया. 'भट्स अप' पर शेयर करने लगे. लोगों की दिलेरी फट के फ्लावर हो गई. हालांकि 2 छोटू से शेर थे. यानी शेर के बच्चे भी इवनिंग वॉक पर निकले थे. https://twitter.com/ANI_news/status/753082837910163456 ये थे शरीफ वाले शेर. आए और वीडियो बनवाकर लौट गए. लेकिन अमरेली जिले में एक आदमी पर तीन शेरों ने हमला बोल दिया. शायद ये शेर पास के गिर के जंगलों से निकल आए थे. वहीं कहीं एक आदमी बकरियां चरा रहा था. शेर के हमलों में बंदा घायल हो गया. फिलहाल अस्पताल में एडमिट है. https://www.youtube.com/watch?v=xxl6nPkz5AA इसी साल शुरुआत में गुजरात के इन्हीं इलाकों में शेरों के हमलों में 3 लोग मर गए थे.

Advertisement

Advertisement

()