जल्लीकट्टू पर विरोध चल रहा है. तमिलनाडु में. हमारे घर में तो कभी रोटी जो जल जाएतो उसपर विरोध होता था. लेकिन वहां अलग मामला है. बैलों के साथ दौड़ना है. उनके मजेलेने हैं. कहते हैं तमिल कल्चर जुड़ा है. पहले कोर्ट ने मना किया. तो लोग सडकों परउतर आये. मरीना बीच पर प्रदर्शन चला. तमिल कल्चर को बचाने के लिए. बड़े-बड़े लोग भीबात करने लगे. रजनीकांत, कमल हासन सबसे मुख्य थे. इन दोनों ने विरोध किया.जल्लीकट्टू पर बैन का. अब हुआ ये है कि विरोध प्रदर्शन कुछ और ही बन गया है. कोर्टकह भी चुका है कि बैन नहीं किया जायेगा. लेकिन विरोध फिर भी चल रहा है. मरीना बीचपर भतेरी जनता काबिज़ है. और इसके साथ ही शुरू हो गया है वो जिसका डर रहता है.तोड़-फोड़ और लूट-पाट. लोग आगजनी कर रहे हैं. भीड़ में उपद्रवी शामिल हो गए हैं. या येकहो कि भीड़ में कुछ लोग उपद्रवी हो गए हैं. वैसे जैसे कुछ ज़ोम्बी बन जाते हैं. वोकाटते हैं तो अगला भी ज़ोम्बी बन जाता है. रजनीकांत ने चेताया है कि भीड़ में घुसेऐसे लोगों से बच के रहा जाए. वो लोग जो आगजनी कर रहे हैं. तोड़-फोड़ कर रहे हैं. कमलहासन ने इसी बीच एक वीडियो ट्वीट किया. किसी न्यूज़ चैनल पर दिखाया जा रहा था. उसवीडियो में एक पुलिस वाला दिखाई दे रहा है. हालांकि कहा ये जा रहा है कि एक पुलिसकी वर्दी पहने शख्स दिख रहा था जो पुलिस वाला था या नहीं, ये पक्की तरह से नहीं कहाजा सकता. वीडियो में पुलिस वाला एक ऑटो रिक्शा में आग लगाता हुआ दिखाई दे रहा है.https://twitter.com/ikamalhaasan/status/823517213218877441--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:कमल हसन ने बताया अपना सीक्रेट जिसमें वो बैलों के साथ लड़ते थेजयललिता के एरिया में PM मोदी की वजह से दौड़ेंगे बैलचार साल का सोनू थिएटर में खड़ा नहीं हुआ तो क्या जनता उसे भी पीट देगी?