The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Video: Fugitive nirav modi spotted in London living in a 72 crore apartment

हजारों करोड़ रुपए लेकर भागे नीरव मोदी की जैकेट की कीमत जानकर कहीं आप गश न खा जाएं

72 करोड़ का बंगला, 9 लाख की जैकेट, वाह मोदी जी वाह!

Advertisement
pic
9 मार्च 2019 (अपडेटेड: 9 मार्च 2019, 08:20 AM IST)
Img The Lallantop
लंदन में दिखा भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी
Quick AI Highlights
Click here to view more
महाराष्ट्र के रायगढ़ से कल तस्वीरें आईं. नीरव मोदी के 100 करोड़ के बंगले की तस्वीर जिसे डायनामाइट लगाकर उड़ा दिया गया. क्योंकि वो अवैध तरीके से बना था. लोग ट्विटर पर कहने लगे कि बंगला गिराया गया लेकिन नीरव मोदी का कोई अता पता नहीं है. जो ट्विटर पर सवाल कर रहे थे, लग रहा है नीरव मोदी ने उनकी सुन ली. दर्शन दे दिए. जनाब लंदन में दिखे हैं. एक दम कूल डूड टाइप बनके. मस्त जैकेट पहने घूमते हुए नज़र आए. इंग्लैंड के मशहूर अखबार टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक नीरव मोदी ने जो जैकेट पहन रखी थी वो ऑस्ट्रिच यानी कि शुतुरमुर्ग की खाल से बनी है जिसकी कीमत 9 लाख रुपये बताई जा रही है.
रिपोर्ट के मुताबिक नीरव मोदी के जैकेट की कीमत 9 लाख रुपये है
रिपोर्ट के मुताबिक नीरव मोदी के जैकेट की कीमत 9 लाख रुपये है

यहां उसका 100 करोड़ का बंगला गिराया गया, वहां लंदन में वो 72 करोड़ की कीमत के अपार्टमेंट में रह रहा है. टेलीग्राफ के मुताबिक वो लंदन के पॉश इलाके वेस्टएंड में रह रहा है और हर महीने अपार्टमेंट का साढ़े 15 लाख रुपया किराया भी भर रहा है. सोचिए भारत में जिसका अकाउंट फ्रीज़ है, ईडी दनादन प्रॉपर्टी सीज़ कर रहा है. इंटरपोल ने गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर रखा है. पिछले साल फरवरी में 13 हजार करोड़ का पीएनबी घोटाला सामने आने के बाद से वो फरार चल रहा है. ईडी मामले की जांच कर रहा है. नीरव ने पिछले महीने ही अदालत में जवाब भेजकर कहा था कि सुरक्षा की वजह से वो भारत नहीं आ सकता. लेकिन लंदन में बिंदास होकर घूम रहा है. वैसे भारत से पैइसे लेकर भागने वाले सभी लंदन ही जाते हैं, अपने किंगफिशर वाले माल्या को ही देख लीजिए. वो भी मस्त होकर लंदन में ही रहता है. लंदन में नीरव के पास नेशनल इंश्योरेंस नंबर भी है जिसकी मदद से वो लीगल तरीके से बिजनेस भी कर सकता है और तो और ब्रिटिश बैंक का अकाउंट भी इस्तेमाल कर सकता है. जनाब इसी तरीके के लंदन में भी बिजनेस कर रहे हैं.
ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग कोर्ट में नीरव मोदी के खिलाफ अर्जी दाखिल की थी. ईडी चाहता है कि नीरव को आर्थिक भगोड़ा अपराधी कानून के तहत भगोड़ा घोषित किया जाए. जिस पर कोर्ट ने नीरव मोदी से जवाब मांगा था. जिसके बाद पिछले साल दिसंबर में नीरव के वकील ने अदालत में ये दलील दी थी कि उन्हें भारत में खतरा है. उन्हें डर है कि लोग उन्हें पकड़कर पीट देंगे इसीलिए वो भारत नहीं लौट रहे हैं.
अब जब लंदन में नीरव मोदी खुलेआम घूमता नजर आया तो यहां सरकार से भी सवाल पूछे जाने लगे कि वो इस मामले में कर क्या रही है. इस पर विदेश मंत्रालय का भी बयान आ गया है. विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात की जानकारी दी कि भारत सरकार ने ब्रिटेन से पिछले अगस्त ही प्रत्यर्पण की अपील की थी. लेकिन अभी तक बात आगे नहीं बढ़ पाई है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्त रवीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जवाब दिए
विदेश मंत्रालय के प्रवक्त रवीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जवाब दिए

इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक और पत्रकार ने सवाल पूछा कि क्या सरकार नीरव मोदी के लिए विजय माल्या के प्रत्यर्पण जैसी कोशिश नहीं कर रही है? इस पर विदेश मंत्रालय कि तरफ से जवाब मिला कि ‘सरकार अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है. अगर आपको लगता है कि सरकार कोशिश नहीं कर रही है तो यह गलतफहमी है’.


Advertisement

Advertisement

()