साउथ अफ्रीका का सबसे पॉपुलर क्रिकेट ग्राउंड. जोहन्सबर्ग का वॉडंरर्स. यहां इंडियाऔर साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा और सीरीज का आखिरी टेस्ट खेला जा रहा है. सीरीज तोहाथ से निकल चुकी है मगर टीम इंडिया को अभी भी इस खास मैदान से उम्मीद है. उम्मीदइसलिए क्योंकि टीम यहां कभी नहीं हारी है. दूसरा, कभी भी यहां इंडिया ने क्लीनस्वीप भी नहीं झेला है. इससे भी खास बात ये कि चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने2012 में द्रविड़ और लक्ष्मण के रिटायरमेंट के बाद टीम में अपनी जगह काफी मजबूत करली थी. यूं तो पुजारा के लिए ये सीरीज बेहद खराब रही है, मगर ये ग्राउंड काफीयादगार है. साल 2013 में जब टीम इंडिया द्रविड़ और लक्ष्मण के बिना यहां आई थी तोसीरीज का पहला टेस्ट इसी मैदान पर खेली थी. इसकी पहली पारी में भी पुजारा 25 रन पररन आउट हो गए थे. अपने रन आउट होने के लिए वो 2018 में हो रही इस सीरीज में भीचर्चा में हैं. मगर दूसरी पारी में पुजारा ने 153 रन की पारी खेली थी. पुजारा ने इसग्राउंड के साथ साथ अपना ड्रेसिंग रूम भी दिखाया है और वो जगह भी जहां मैच से पहलेसभी खिलाड़ी इकट्ठे होते हैं. चलिए घूमते हैं पुजारा के साथ ये ग्राउंड जहां टीमइंडिया ने साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया के साथ वर्ल्ड कप फाइनल खेला था. ये वीडियोदेखिए:Cheteshwar Pujara's Wanderers memory https://t.co/ajvmd20eJd— The Lallantop (@TheLallantop) January 24, 2018 --------------------------------------------------------------------------------Also Read: मैच से पहले ही साउथ अफ्रीका ने कोहली को आउट करने की कोशिश की हैतीसरे टेस्ट में अगर इंडिया की बैटिंग चल गई तो इन जुड़वा भाइयों को थैंक्यू बोलनावो दिन जब पाकिस्तान के खिलाफ धोनी बावला हो गया थाकौन है ये बॉलर जिसे ऑस्ट्रेलिया अपना अगला शेन वॉर्न बता रहा है