सीनियर जर्नलिस्ट विनोद दुआ नहीं रहे. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. विनोद दुआकी बेटी मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए निधन की जानकारी दी. उन्होंनेलिखा, हमारे बेपरवाह, निडर और असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया. उन्होंनेदिल्ली की शरणार्थी कॉलोनियों से निकलकर पत्रकारिता के शिखर तक बढ़ते हुए एकअद्वितीय जीवन जिया. वे हमेशा सच बोलते रहे. वह अब हमारी मां, उनकी प्यारी पत्नीचिन्ना के साथ स्वर्ग में हैं, जहां वे गाना, खाना बनाना, यात्रा करना एक-दूसरे केलिए जारी रखेंगे. अंतिम संस्कार रविवार, 5 दिसंबर को लोधी श्मशान घाट में होगा.View this post on InstagramA post shared by M A L L I K A D U A (@mallikadua)कोरोना की दूसरी लहर में विनोद दुआ और उनकी पत्नी संक्रमित हो गए थे. दोनों कीतबीयत काफी बिगड़ गई थी. इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकीपत्नी का 12 जून को निधन हो गया था.विनोद दुआ के निधन पर कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, देश के जानेमाने पत्रकार विनोद दुआ जी की मृत्यु,पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं शोकाकुलपरिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे.देश के जानेमाने पत्रकार श्री विनोद दुआ जी की मृत्यु पत्रकारिता जगत के लिएअपूरणीय क्षति है।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदानकरे। pic.twitter.com/NtcKRCkljW— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 4, 2021भारतीय जनता पार्टी के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने लिखा, पत्रकार विनोद दुआ साहबके निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ. उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए बहुतबड़ी क्षति है. ईश्वर उनके परिवार और शुभचिंतकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करनेकी शक्ति प्रदान करें. भावभीनी श्रद्धांजलि.Deeply pained to hear about demise of veteran and valiant Journalist Vinod DuaSahab. His demise is a huge loss to world of Journalism. May God give his familyand well-wishers strength to bear this irreparable loss. Heartfelt tributes..🙏🙏🙏 #VinodDuapic.twitter.com/x1jI310Clw— Mukhtar Abbas Naqvi (@naqvimukhtar) December 4, 2021हिंदी पत्रकारिता के एक मजबूत स्तंभ माने जाने वाले विनोद दुआ लगभग तीस वर्षों तकटीवी, अख़बार से लेकर इंटरनेट के माध्यम से अपनी बात रखते रहे. उन्होंने नॉन न्यूजसे एंकरिंग की शुरुआत की थी. बाद में उन्होंने न्यूज एंकरिंग शुरू की.विनोद दुआटीवी पत्रकारिता की पहली पीढ़ी के ऐंकर थे. उन्होंने उस दौर में ऐंकरिंग शुरू कीथी, जब लाइव कवरेज न के बराबर होता था. जब डिजिटल पत्रकारिता का दौर आया तो वो वहांभी अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे.