'ओसामा हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं' सुनेगा अमेरिका?
भारत में US के अंबेसडर रिचर्ड वर्मा के बयान का वेंकैया नायडू ने दिया ये जवाब.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
फ्री स्पीच का इस्तेमाल करते हुए हर कोई फ्री स्पीच पर फ्री स्पीच दिए जा रहा है. भारत में अमेरिका के अंबेसडर रिचर्ड वर्मा भी बोले, 'फ्री स्पीच इंडिया और अमेरिका की डेमोक्रेसी का हॉलमार्क है.' सरकार छोटे लोगों की बात भले ही न सुनती हो. लेकिन पब्लिक रिलेशन वाले लोग सब नोट कर रहे होते हैं. बस फिर हमारे केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू भी अपनी फ्री स्पीच अधिकार का यूज पर बैठे. बोले- क्या अमेरिका के किसी यूनिवर्सिटी कैंपस में ओसामा का शहादत दिवस मनाया जा सकता है.
वेंकैया नायडू ने गुरुवार को लोकसभा में कहा, 'अमेरिका में ओसामा का शहादत दिवस मनाने पर क्या अमेरिका टॉलरेंट बना रहेगा. क्या वो अपने यहां 'ओसामा हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं. या अमेरिका तेरे टुकड़े-टुकड़े होंगे. इंशाअल्लाह, इंशाअल्लाह' नारे लगाने वालों को बर्दाश्त करेंगे.' वेंकैया ने कहा कि इंडिया अपनी यूनिवर्सिटीज में ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं करेगा, जिससे देश के युवा विदेशी ताकतों से प्रभावित होकर गलत दिशा में जाएं.
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, 'अमेरिका एक महान देश हो सकता है. लेकिन हम इंडियंस की भी सेल्फ रिस्पेक्ट है. हम अपने देश की एकता को लेकर वरिड रहते हैं. जो देश हमें कह रहे हैं कि इंडिया असहमित को स्पेस नहीं देता. वो जान लें, एक बार मैं अपने OSD के साथ अमेरिका गया था. मेरे OSD को एक घंटे तक रोका गया. उस लड़के की दाढ़ी थी. यही उनके शक की वजह थी. मैं देश से बाहर था, इसलिए कुछ नहीं कर सका. अब जब अमेरिका सुरक्षा के लिए इत्ता अलर्ट रह सकता है तो इंडिया को तोड़ने वाले और पाकिस्तान के सपोर्ट के नारे लगाने वालों के खिलाफ हम एक्शन क्यों नहीं ले सकते.'
पाकिस्तान का एग्जामपल देते हुए वेंकैया ने कहा, 'पाकिस्तान ने विराट कोहली की तारीफ करने वाले उमर दराज को 10 साल के लिए जेल में डाल दिया है. वो भी 24 घंटे के भीतर. अगर कोई पाकिस्तानी किसी इंडियन शहीद की तारीफ करता, तब क्या होता.'

