The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • vegetable seller mother son cracks CA exam mom emotional video viral Maharashtra

CA बनने की खुशी सड़क पर सब्जी बेच रही मां को बताई, उसके बाद जो हुआ देखकर हर कोई रोया

बीजेपी मंत्री रवींद्र चव्हाण ने ठाणे के डोंबिवली (पूर्व) का वीडियो शेयर किया है. 45 सेकेंड के वीडियो में योगेश (परीक्षा पास करने वाला युवक) अपनी मां के पास जाता है. वो वहां सब्जी बेच रही होती हैं. वो अपनी मां को परीक्षा के बारे में बताता है और उनकी मां उनको गले लगाती हैं.

Advertisement
pic
15 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 08:26 PM IST)
vegetable vendor mother son CA exam
महिला खुशी से रो भी रही है. (फ़ोटो/वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया पर एक सब्जी बेचने वाली महिला का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला अपने बेटे को गले लगा रही है. क्योंकि उनके बेटे ने CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की परीक्षा पास की है. महिला खुशी से रो भी रही है. Viral Video महाराष्ट्र का बताया जा रहा है.

X पर बीजेपी मंत्री रवींद्र चव्हाण ने ये भावुक वीडियो शेयर किया है. वीडियो ठाणे के डोंबिवली (पूर्व) का है. 45 सेकेंड के वीडियो में योगेश (परीक्षा पास करने वाला युवक) अपनी मां के पास जाता है. वो वहां सब्जी बेच रही होती हैं. वो अपनी मां को परीक्षा के बारे में बताता है और उनकी मां उनको गले लगाती हैं. और फिर फूट-फूटकर रोने लगती हैं. वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी मंत्री ने लिखा,

"तुम पर गर्व है योगेश. 
डोंबिवली (ईस्ट) के गांधीनगर में गिरनार मिठाईवाले की बगल में सब्ज़ी बेचने वाली ठोंबरे मौसी का बेटा योगेश चार्टर्ड अकाउंटेंट बन गया है. योगेश ने निश्चय, मेहनत और परिश्रम के बल पर चुनौतियों का सामना किया और ये उपलब्धि हासिल की. ठोंबरे मौसी की आंखें खुशी से नम हैं. उनका एक-एक आंसू लाख का है. सीए जैसी मुश्किल परीक्षा पास करने वाले योगेश की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है. योगेश की उपलब्धि पर डोंबिवली वालों को (मुझे) नाज़ है. योगेश, आपको ढेर सारी बधाइयां और आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं."

वायरल वीडियो को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी शेयर करते हुए लिखा,

"प्रेरणादायक! प्रशंसनीय!"

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग पसंद कर रहे हैं. विश्वनाथ डोम्बार नाम के यूजर ने लिखा,

"कमाल की उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई. भगवान आपका खुश रखे. ऑल दी बेस्ट."

मयूर नाम के यूजर ने लिखा,

"यह माता-पिता के लिए बेस्ट गिफ़्ट है."

मनीष नाम के यूजर ने लिखा,

"ये वाकई बहुत भावुक पल है. योगेश को शानदार करियर के लिए शुभकामनाएं."

रोहन नाम के यूजर ने लिखा,

"तुम जीत गए भाई.. मां को अब हमेशा खुश रखना."

एक अन्य यूजर ने लिखा,

"इसे कहते हैं गरीबी से शिक्षा पाने वाले, माता-पिता की मेहनत को सहेजने वाले और असल जिंदगी को सहेजने वाले लोग."

योगेश और उनकी मां के संघर्ष पर आपका क्या कहना है, हमें कॉमेंट कर के जरूर बताएं. 

वीडियो: तारीख: एक मां ने अपने 4 बच्चों को क्यों बेच दिया? इस तस्वीर के पीछे की असली कहानी

Advertisement

Advertisement

()