सलमान के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस ने कोरोना जांच के लिए उनसे मदद मांगी
2018 में सलमान ने उनका टीबी का इलाज कराया था.
Advertisement

तस्वीर साभार- सोशल मीडिया
Quick AI Highlights
Click here to view more
पूजा डडवाल. 1995 में आई फिल्म वीरगति की एक्ट्रेस. इस फिल्म में उनके साथ थे सलमान खान. पूजा फिर से खबरों में हैं. उन्होंने खुद में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने के बाद सलमान खान से मदद मांगी है. पूजा ने यह भी कहा है कि सलमान ने इससे पहले भी उनकी काफी मदद की है. इस समय पूजा, गोवा के पोंडा में अपने घर पर हैं
पूजा के सिम्प्टम्स क्या हैं?
पूजा को खांसी, बुखार, थकान, गले में खराश, वगैरह अनुभव हो रहा है. पूजा ने कहा कि वह टेस्ट नहीं करवा सकती हैं क्योंकि वह काफी महंगा है. उन्होंने कहा कि वह टेस्ट पर खर्च के बजाए घर की ज़रूरी चीजें खरीदना चाहती हैं. नवभारत टाइम्स से बातचीत में पूजा ने बताया कि वह पहले ही लोगों से 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक उधार ले चुकी हैं और अब उम्मीद है कि सलमान उनकी मदद करेंगे.
पूजा ने कहा,
वीडियो देखें: कैसे साज़िद खान ने अपने भाई के साथ मिलकर सलमान खान के स्टारडम को मज़बूत बनाया
पिछले कई दिनों से दिन भर बुखार रहता है. गोवा का मौसम ठंडा है, मुझे लगता है मौसम बदलने की वजह से मेरी तबीयत खराब हुई है. आप मेरी खांसी सुनकर यह मत सोचिए कि मुझे कोरोना हो गया है, इतनी जल्दी मरने वाली नहीं हूं मैं. यह सब मौसम बदलने की वजह से हो रहा है. मुझे सूखी खांसी नहीं है. देखिए मुझे भी डर लगता है, लेकिन मेरे पास कोरोना टेस्ट कराने के लिए पैसे नहीं हैं. अब किसी से उधार लेकर मैं अपना इलाज नहीं करवा सकती हूं. मैं मुसीबत में हूं, एक बार फिर से मुझे सलमान खान ही याद आ रहे हैं. मुझे बार-बार सलमान से मदद मांगना अच्छा नहीं लगता, लेकिन सलमान के अलावा कोई और मदद भी नहीं करता है.नवभारत टाइम्स की खबर के अनुसार साल 2018 में पूजा गंभीर रूप से टीबी की बीमारी से पीड़ित थीं, तब सलमान खान ने लगभग साल भर तक, उनका इलाज कराया था. सलमान ने उनके खाने पीने की भी व्यवस्था की थी.
वीडियो देखें: कैसे साज़िद खान ने अपने भाई के साथ मिलकर सलमान खान के स्टारडम को मज़बूत बनाया

