The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Vasundhara Raje watched Sachin Pilot Protest on Facebook live

सचिन पायलट के अनशन को वसुंधरा राजे ने देखा लाइव? एक तस्वीर से हंगामा मच गया

कांग्रेस समर्थक सचिन पायलट के फेसबुक लाइव का स्क्रीनशॉट दिखा रहे.

Advertisement
Vasundhara Raje watched Sachin Pilot Protest
सचिन पायलट का अनशन वसुंधरा राजे के कार्यकाल में हुए 'भ्रष्टाचार' के विरोध में था. (फोटो: आजतक और PTI)
pic
सुरभि गुप्ता
11 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 11 अप्रैल 2023, 06:17 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चल रही अदावत के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट मंगलवार, 11 अप्रैल को जयपुर के 'शहीद स्मारक स्थल' पर अनशन पर बैठे. हालांकि चर्चा में आ गईं पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे. सचिन पायलट के फेसबुक पेज पर इस अनशन का लाइव चल रहा था. उसी फेसबुक लाइव का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. स्क्रीनशॉट के आधार पर दावा किया जा रहा है कि वसुंधरा राजे ने खुद उनके खिलाफ किए गए सचिन पायलट का अनशन देखा.

वसुंधरा ने देखा पायलट का अनशन

वैसे सचिन पायलट का ये अनशन था तो वसुंधरा राजे के कार्यकाल में कथित रूप से हुए भ्रष्टाचार के विरोध में, लेकिन चर्चा रही सीएम गहलोत से उनके सियासी झगड़े की. अनशन से पहले सचिन पायलट ने आरोप लगाया था कि सत्ता में वापसी से पहले अशोक गहलोत ने वसुंधरा सरकार के ‘भ्रष्टाचारों’ की जांच कराने की बात कही थी, लेकिन सीएम बनने के बाद ऐसा नहीं हुआ. इसी स्टैंड के साथ उन्होंने ये विरोध प्रदर्शन किया. उसी दौरान कांग्रेस नेता के फेसबुक अकाउंट से हो लाइव में वसुंधरा राजे के अकाउंट का नाम दिखाई दिया.

Image embed

आजतक के विशाल शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक सचिन पायलट के कई समर्थक अनशन के फेसबुक लाइव का ये स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं. इसमें वसुंधरा राजे के फेसबुक अकाउंट को सचिन पायलट के फेसबुक पेज पर धरने के लाइव में एक्टिव देखा गया है. अब कहा जा रहा है कि वसुंधरा राजे भी सचिन पायलट का अनशन लाइव देख रही थीं. 

Image embed
पायलट समर्थकों द्वारा वायरल स्क्रीनशॉट

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर भी वसुंधरा राजे के साथ-साथ धरने पर लाइव नजर रखते दिखे. हालांकि, इन वायरल स्क्रीनशॉट्स की लल्लनटॉप पुष्टि नहीं करता है, लेकिन वायरल तस्वीरों में वसुंधरा राजे और ओम प्रकाश माथुर दोनों का वेरिफाइड अकाउंट दिख रहा है और दोनों की फोटो भी लगी हुई है. 

पायलट को कांग्रेस से समर्थन नहीं

सचिन पायलट के अनशन को वसुंधरा राजे के अकाउंट से लाइव देखा जाना इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि कांग्रेस नेता को अपनी ही पार्टी से समर्थन नहीं मिल रहा है. बीती 9 अप्रैल को सचिन पायलट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनशन करने की बात कही थी. उन्होंने वसुंधरा राजे की सरकार में हुए कथित घोटालों पर कार्रवाई ना होने को मुद्दा बनाकर अनशन पर बैठने की घोषणा की थी. पूर्व उपमुख्यमंत्री का दावा था कि उन्होंने कई बार ये मुद्दा सीएम अशोक गहलोत के सामने उठाया, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया.

लेकिन सचिन पायलट की मांगों और दावों को खुद कांग्रेस नहीं मान रही. आलाकमान ने सचिन पायलट से मुंह मोड़ा हुआ है और अन्य बड़े नेता अशोक गहलोत के समर्थन में बयान दे रहे हैं. खुद राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख सुखजिंदर सिंह रंधावा, पायलट के खिलाफ बयान देते दिखे. सोमवार, 10 अप्रैल की देर रात रंधावा ने एक पत्र जारी किया था. इसमें उन्होंने सचिन पायलट के अनशन कार्यक्रम को पार्टी विरोधी गतिविधि करार दिया था. ये भी कहा कि पायलट ने कभी भी ये मुद्दा उनके सामने नहीं उठाया. ऐसे में पायलट ने कांग्रेस आलाकमान की चेतावनी को नजरअंदाज कर ये अनशन किया है.

वीडियो: सचिन पायलट ने बीच प्रेस कॉफ्रेंस अशोक गहलोत का वीडियो चलाया, भ्रष्टाचार पर क्या करने को बोल गए?

Advertisement

Advertisement

()