एक आदमी है. थोड़ा सेंटी है, बाकी मेंटल है. नाम है वरुण ग्रोवर. इन्हें अगर आप नामसे नहीं जानते हैं तो काम से ज़रूर जानते होंगे. इन्होने गैंग्स ऑफ़ वासेपुर के गानेलिखे और मसान की कहानी लिखी थी. मसान फ़िल्म में जहां दीपक एक रेस्टोरेंट में बैठाहुआ शालू से पूछता है "अब हम फ्रेंड्स हो गए हैं न?" वहां दीपक के पीछे फ़ोकस सेबाहर यही जनाब बैठे हुए थे. खैर, बहुत इंट्रो हो गया. मुद्दे की बात. ये साहबस्टैंड-अप कॉमेडी भी करते हैं. उत्तर प्रदेश से हैं. यहां आदमी मज़ाक-मज़ाक में नजाने क्या कर जाता है. ये तो खड़े होकर बस मज़ाक करते हैं. मुंबई की जनता के सामनेखड़े हुए थे और बता रहे थे फ़िल्म पद्मावत के बारे में जिसका कभी पद्मावती नाम था. इसविडियो में वरुण पद्मावत फ़िल्म के पीछे की कहानी अर्थात रानी पद्मिनी की कहानीबताते हैं. वो कहानी जो मलिक मुहम्मद जायसी ने लिखी और जिसका नाम था पद्मावत. बहुतकन्फ्यूज़न हो गया. एक बार फिर क्लियर कर देते हैं. फ़िल्म का नाम है पद्मावत. यहीनाम जायसी के महाकाव्य का भी था. इसमें रानी पद्मिनी का ज़िक्र था. पहले इस फ़िल्म कानाम पद्मावती था मगर राजपूताना शान बान की खातिर अंत में लगे आई की गर्दन काट दीगई. इस गर्दन के ऊपर कोई इनाम नहीं था. इस विडियो में वरुण ने जो कहानी बताई है, औरइस कहानी पर तो किसी को कोई भी ऐतराज़ नहीं होगा, उसके हिसाब से इस पूरे मसले की जड़न अलाउद्दीन था, न कोई और इंसान. इस मुद्दे की पूरी जड़ था वो तोता जो पहले पद्मिनीके साथ ही रहता था. आगे की कहानी जानने के लिए वीडियो देखना पड़ेगा बॉस!--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:कमाल की है उन करणी माता की कहानी, जिनके नाम पर करणी सेना गुंडई कर रही है8 तस्वीरें जिन्हें देखकर आपको राजपूत होने पर गर्व होगारानी पद्मिनी की इज्जत ‘बिक’ रही थी, कंप्यूटर ने बचा ली करणी सेना के इन गुंडों परदेशद्रोह का केस कब दर्ज होगा? अब ‘पद्मावत’ के साथ नहीं बल्कि इस तारीख को रिलीज़होगी ‘पैडमैन’ अब AIMIM सांसद ओवैसी ने भी पद्मावत का विरोध कर दिया है पद्मावत’ सेबैन हटाकर सुप्रीम कोर्ट ने बहुत कायदे की बात कही है जानिये किन-किन राज्यों मेंआप पद्मावत नहीं देख पाएंगेक्यों ‘पद्मावती/पद्मावत’ सब बैन के बावजूद बहुत ज्यादा देखी जाएगी?‘पद्मावती’ से पहले इन तीन फिल्मों के नाम भी सेंसर बोर्ड ने ज़बरदस्ती बदलवाए हैं‘बाहुबली-2’ के डायरेक्टर ने ‘पद्मावती’ विवाद पर सबसे पावरफुल बात बोली है‘पद्मावती’ तो लटक गई पर रणवीर सिंह की ये फिल्म पूरा मजा देगी