The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Vande Bharat Train attendant accidentally serves non veg to veg person video viral

वंदे भारत ट्रेन में शाकाहारी यात्री के पास गलती से नॉनवेज पहुंचा, छूटते ही वेटर को थप्पड़ मारा

वीडियो शेयर करते हुए बताया गया घटना 26 जुलाई को हावड़ा से रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में हुई. कहा गया बुजुर्ग ने खाने के पैकेट पर लिखे निर्देश नहीं देखे.

Advertisement
pic
29 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 29 जुलाई 2024, 06:38 PM IST)
vande bharat viral video
गुस्से में बुजुर्ग ने कथित तौर पर खाने परोसने वाले अटेंडेंट को थप्पड़ मार दिया. (फ़ोटो/वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट)
Quick AI Highlights
Click here to view more

Vande Bharat Train में शाकाहारी भोजन की जगह गलती से मांसाहार परोसे जाने पर यात्री ने वेटर को थप्पड़ मार दिया. घटना का वीडियो भी सामने आया है. ट्रेन में अन्य लोगों को बुजुर्ग यात्री का रवैया पसंद नहीं आया. वीडियो में उन्हें उससे बहस करते देखा जा सकता है. वो वेटर भी दिख रहा है कि जिसे थप्पड़ मारा गया. वहीं पुलिस सभी को समझाती दिख रही है.

इस वीडियो को X पर कुणाल वर्मा नाम के यूजर ने शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए कुणाल ने लिखा कि घटना 26 जुलाई को हावड़ा से रांची के बीच जलने वाली वंदे भारत ट्रेन में हुई. कुणाल का कहना है कि बुजुर्ग ने खाने के पैकेट पर लिखे निर्देश नहीं देखे और खाना खा लिया. वीडियो में कुछ लोग बुजुर्ग से कह भी रहे हैं कि उन्हें खाने से पहले पैकेट पर क्या लिखा था ये चेक करना चाहिए था. हालांकि पुलिस की तरफ से साफ किया गया है कि यात्री ने खाना नहीं खाया था.

कुणाल ने दावा किया कि उन्होंने यह वीडियो लाइव किया है. इसमें आप देख सकते हैं कि लोग बुजुर्ग को अटेंडेंट से माफी मांगने के लिए कह रहे हैं. लोगों ने कहा,

"माफी मांगो. माफी मांगों उनसे. बाहर जाओ. खाने के पैकेट के ऊपर निर्देश लिखा रहता है. आपके ऊपर FIR होगी. आपने गरीब आदमी को थप्पड़ कैसे मारा. शर्म नहीं आ रही. वो आपसे माफी मांग रहा है और आपने उसको थप्पड़ मार दिया."

वहीं इसी वीडियो में बुजुर्ग गुस्सा कर रहा है और कह रहा है कि खाने के पैकेट पर कहां निर्देश लिखा रहता है, उसने नहीं देखा.

यह भी पढ़ें: Vande Bharat ट्रेन में जमकर हुई 'बारिश', लोग बोले- "वंदे भारत बूंदा बूंदी भारत हो गया है"

वीडियो वायरल होने के बाद पूर्वी रेलवे CPRO ने माना है कि बुजुर्ग यात्री को गलती से नॉनवेज खाना दे दिया गया था. बयान में कहा गया,

"हां, गलती से उन्हें नॉनवेज परोसा गया था लेकिन उन्होंने खाया नहीं था. यात्री द्वारा अटेंडेंट को थप्पड़ मारने पर दूसरे यात्री खुश नहीं थे. लेकिन बाद में मामला शांत हो गया."

वीडियो के कॉमेंट बॉक्स में भी लोगों का कहना है कि खाने से पहले पैकेट पर लिखे निर्देश पढ़ लेने चाहिए.

वीडियो: Viral Video: वंदे भारत के खाने का ऐसा हाल कि खुद रेलवे प्रशासन को जवाब देना पड़ गया!

Advertisement

Advertisement

()