The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Valour and bravery of Wing Commander Abhinandan gets printed on Saris in Surat

अभिनंदन की वीरता के किस्से उनकी मूंछों और जर्सी से आगे निकल कर साड़ी तक पहुंच गए हैं

सूरत के कारोबारी ने इसका अनोखा तरीका निकाला है.

Advertisement
pic
3 मार्च 2019 (अपडेटेड: 3 मार्च 2019, 01:48 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान से सकुशल भारत वापस लौट आए हैं और इस बात से देश भर में ख़ुशी का माहौल है. देश भर में लोग अपने अपने तरीके से अभिनंदन को थैंक्यू कह रहे हैं. उनकी बहादुरी को सम्मान दे रहे हैं. कोई उनके जैसी मूछें बनाने की बात कर रहा है तो कोई अभिनंदन के नाम क्रिकेट जर्सी लॉन्च कर रहा है. सुना है इनके नाम पर कई फिल्मों के टाइटल भी फिल्मनिर्माताओं ने रजिस्टर कर लिए हैं. इसी बीच एक और खबर आई है कि गुजरात के सूरत के एक कपड़ा कारोबारी ने अभिनंदन की वीरता की गाथा साड़ियों पर प्रिंट करवा दी है. भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन  की तस्वीर और उनकी वीरता को साड़ी पर प्रिंट किया गया है. पूरे देश में भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन की वीरता के चर्चे हो रहे हैं. ऐसे में भला सूरत के कपड़ा कारोबारी अपने अन्दाज़ में भला उनकी तारीफ किए बिना कैसे रह सकते थे, यही वजह है कि सूरत के कपड़ा कारोबारी मनीष अग्रवाल ने अभिनंदन की वीरता को अपनी कपड़ा मिल में बनने वाली साड़ियों की डिज़ाइन में प्रिंट किया है. Untitled design (13) पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने दुश्मन देश पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया गया था, दोनों देशों के बीच युद्ध के हालात बन गए थे. इसी बीच भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन मिग विमान लेकर पाकिस्तान के F16 से लोहा लेने निकल पड़े थे और उन्होंने पाकिस्तान के इस फाइटर जेट को मार गिराया था. उसके बाद मिग क्रैश हो गया था जिसके चलते विंग कमांडर अभिनंदन पैराशूट के सहारे ज़मीन पर नीचे उतरे और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में पहुंच गए थे. पाकिस्तानी सेना ने विंग कमांडर को हिरासत में ले लिया था. मनीष ने पाकिस्तानी F16 को भी इस साड़ी पर प्रिंट किया है. साथ ही भारतीय सेना की तोपों को भी प्रिंट किया गया है. लल्लनटॉप वीडियो भी देखिए-

Advertisement

Advertisement

()