नए साल की शुरुआत दुखी करने वाली खबर से हुई है. जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध वैष्णोदेवी मंदिर में भगदड़ मचने से 12 लोगों की जान चली गई, वहीं 13 अन्य घायल हैं. यहपूरा घटनाक्रम एक जनवरी, 2022 को तड़के तीन बजे हुआ. जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबागसिंह ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, "कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़के कारण 12 लोगों की मौत हो गई, 13 लोग घायल हो गए. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिकघटनाक्रम तड़के पौने तीन बजे का है. एक झगड़ा हो गया, जिसके बाद लोग एक दूसरे कोधक्का देने लगे. फिर भगदड़ मच गई." इंडिया टु़डे से जुड़े सुनील भट्ट की रिपोर्ट केमुताबिक, 12 मृतकों में से आठ की पहचान हो गई है. ये मृतक उत्तर प्रदेश, हरियाणा,पंजाब और जम्मू-कश्मीर के हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, घायलों को नारायणा अस्पताल मेंभर्ती कराया गया, जहां उनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस बीच जम्मूकश्मीर के उपराज्यपाल ने मरने वालों के घरवालों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजा कीघोषणा की है. वहीं घायलों को दो लाख रुपये देने की घोषणा की गई है. वहीं पीएमओ कीतरफ से 2-2 लाख की घोषणा की गई है. प्रधानमंत्री ने भी घायलों को पचास हजार रुपयेदेने की घोषणा की है. वहीं वैष्णो देवी मंदिर बोर्ड की तरफ से मृतकों के परिजनों को25 हजार रुपये दिए जाएंगे.Ex-gratia of Rs.10 lakh each would be given to the next of kin of those who losttheir lives due to stampede and Rs.2 lakh to injured. Shrine board to bear thecost of treatment of injured.— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) January 1, 2022 पुलिस ने किया लाठीचार्जइंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने मंदिर में उमड़ी भीड़ कोनियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया. जिसके बाद ही भगदड़ मची. यह भी सामने आया हैकि 25 हजार से भी अधिक लोगों को कटरा से मंदिर जाने की इजाजत दे दी गई. कोरोना कीतीसरी लहर की आहट के बीच श्रद्धालुओं की यात्रा पर्चियां तक चेक नहीं की गईं. जिसकीवजह से भीड़ इकट्ठा हो गई. इस बीच जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसहादसे की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच कमेटी के गठन का आदेश दे दिया है. इस कमेटीकी अध्यक्षता जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव और एडीजीपी करेंगे. एक ट्वीट में जम्मूकश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यह भी बताया कि उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम कीजानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दे दी है. इस घटनाक्रम के संबंध मेंइंडिया टुडे ने कई श्रद्धालुओं और चश्मदीदों से बात की. उन्होंने बताया कि प्रशासनकी तरफ से ढंग के इंतजाम नहीं किए गए थे. ना ही यात्रियां पर्चियां चेक की गईं औरना ही पर्याप्त मेडिकल इंतजाम किए गए. इन श्रद्धालुओं और चश्मदीदों ने पुलिस केरवैये पर भी सवाल उठाए. दूसरी तरफ, नेताओं ने इस हादसे में मारे गए लोगों के प्रतिअपनी संवेदनाएं जताई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "माता वैष्णोदेवी भवन में भगदड़ के कारण गई जानों से बेहद दुखी हूं. मैं मृतकों के परिजनों केप्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी, मंत्री जितेंद्र सिंह और नित्यानंद राय जी से बात की हैऔर स्थिति का जायजा लिया है." Extremely saddened by the loss of lives due to astampede at Mata Vaishno Devi Bhawan. Condolences to the bereaved families. Maythe injured recover soon. Spoke to JK LG Shri @manojsinha_ Ji, Ministers Shri@DrJitendraSingh Ji, @nityanandraibjp Ji and took stock of the situation. —Narendra Modi (@narendramodi) January 1, 2022 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भीट्वीट किया, "माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथितहै. इस संबंध में मैंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी से बात कीहै. प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है. इस हादसे में जानगंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं." माता वैष्णो देवी मंदिरमें हुई दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। इस संबंध में मैंने J&K केउपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुँचाने केलिए निरंतर कार्यरत है। इस हादसे में जान गँवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रतिसंवेदना व्यक्त करता हूँ। — Amit Shah (@AmitShah) January 1, 2022 कांग्रेस पार्टीके पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने भी अपना दुख व्यक्त किया.उन्होंने ट्वीट किया, "माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई भगदड़ की दुर्घटना दुखद है.मृतकों के परिवारजनों को मेरी शोक संवेदनाएं. घायलों के जल्द स्वस्थ होन के कीकामना." माता वैष्णोदेवी मंदिर में हुई भगदड़ की दुर्घटना दुखद है। मृतकों केपरिवारजनों को मेरी शोक संवेदनाएँ। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है। 🙏 —Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 1, 2022 इस घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया परआम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. एक तरफ लोग बदइंतजामी के प्रति नाराजगीजाहिर कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कररहे हैं.