हैंडशैक करने से किया था इनकार, अब याकुबोएव ने आर वैशाली से मिलकर मांगी माफी है
Tata Steel Chess Tournament के दौरान Nodirbek Yakubboev ने R Vaishali से हाथ मिलाने से मना कर दिया था. इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और लोगों ने याकुबोएव की जमकर आलोचना की थी.
.webp?width=210)
उजबेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर Nodirbek Yakubboev ने भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर आर. वैशाली (R Vaishali) से मुलाकात की और उनसे माफी मांगी. इस दौरान उन्होंने वैशाली को चॉकलेट और फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया. बता दें कि इससे कुछ दिन पहले याकुबोएव ने टाटा स्टील चेस टूर्नामेंट (Tata Steel Chess Tournament) के दौरान वैशाली से हाथ मिलाने से मना कर दिया था. इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और लोगों ने याकुबोएव की जमकर आलोचना की थी.
क्या था पूरा मामला?टाटा स्टील चेस टूर्नामेंट के 87वें संस्करण को नीदरलैंड्स के विज्क ऑन जी में आयोजित किया जा रहा है. चौथे राउंड के दौरान जब भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने हैंडशेक के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया तो ग्रैंडमास्टर याकुबोएव ने ऐसा करने से मना कर दिया. कई लोगों ने याकुबोएव के इस व्यवहार को ‘नस्लवादी’ करार दिया. कुछ यूजर्स ने एक तस्वीर के हवाले से सवाल किया कि 2023 में याकुबोएव ने एक चेस गेम के दौरान भारतीय महिला चेस खिलाड़ी दिव्या देशमुख (Divya Deshmukh) से हाथ क्यों मिलाया था.
इसके बाद याकुबोएव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक लंबी पोस्ट लिखकर अपनी सफाई दी. उन्होंने लिखा-
आगे उन्होंने हाथ न मिलाने का कारण स्पष्ट करते हुए लिखा-
ये भी पढ़ें: वैशाली से हैंडशेक में धर्म आड़े आया, तो दिव्या देशमुख से क्यों किया था? याकुबोएव ने ये जवाब दिया
मुलाकात कर मांगी माफीचेसबेस इंडिया के द्वारा ‘X’ पर शेयर किए वीडियो में याकुबोएव और आर वैशाली को देखा जा सकता है. जिसमें याकुबोएव, आर वैशाली की मां और भाई आर प्रग्गनानंदा के सामने उनसे माफ़ी मांगते दिख रहे हैं. वैशाली ने भी याकुबोएव की माफी स्वीकार की.
इसके अलावा ग्रैंडमास्टर याकुबोएव ने भारतीय महिला चेस खिलाड़ी दिव्या देशमुख से भी मुलाकात की और उन्हें बुके देकर उनसे माफी मांगी.
वीडियो: कहानी भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रग्ननंदा की, जिन्होंने 6 महीने में तीसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन को हराया है

.webp?width=60)

