जीएसटी और नोटबंदी ने क्या अच्छा किया और क्या बुरा, ये तो बाद की बात है. मगर 6जनवरी को उत्तराखंड में जो हुआ वो दिल दहला देने वाला है. यहां राजधानी देहरादूनमें कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का जनता दरबार लगा हुआ था. इसी दौरान एक व्यापारीवहां पहुंचा. उसने मंत्री के सामने अपनी तमाम दिक्कतें बताईं. बोला जीएसटी औरनोटबंदी से वो बरबाद हो गया है. फिर जो बताया उससे सबके होश उड़ गए. कहा- मैं यहांजहर खाकर आया हूं. मैं मरना चाहता हूं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गयाहै, देखें- घटना से बीजेपी कार्यालय में हड़कंप मच गया. कृषि मंत्री की ही कार सेउसको दून हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. ICU में तीनडॉक्टर्स की टीम उसके इलाज में लगी हुई है. सूत्रों से पता लगा है कि पीड़ित नेसल्फेट पाउडर खाया है. व्यापारी की पहचान प्रकाश पांडेय के रूप में हुई है. पेशे सेट्रांसपोर्टर प्रकाश रहने वाले हल्द्वानी के हैं. इससे पहले कृषि मंत्री से गुहारलगाते हुए प्रकाश ने कहा कि जीएसटी लागू होने से उसके धंधे में मंदी आ गई है. वहपूरी तरह से बर्बाद हो गया है. उसके पास बैंक से लिए लोन की ईएमआई चुकाने के लिएपैसे नहीं हैं. साथ ही उसकी आर्थिक तंगी इतनी बढ़ गई है कि उसके पास अपने बच्चों कीस्कूल की फीस चुकाने तक के लिए पैसा नहीं है. प्रकाश ने कहा कि वह अपनी इस समस्यासे बेहद परेशान है. जिसके चलते वो जहर पीकर आया है. वहीं, कृषि मंत्री ने इसेविपक्ष की राजनीति से प्रेरित प्रायोजित हंगामा बताया है. हालांकि वो ये भी बोले किमामले की जांच करवाके पीड़ित की मदद भी की जाएगी. खैर, जहर खाकर जान देने का येप्रयास एकदम गलत है. ऐसा किसी को भी नहीं करना चाहिए. मगर सरकारों को भी इसव्यापारी और तमाम अन्य व्यापारियों को जीएसटी की वजह से जो दिक्कतें आ रही हैं.उन्हें तेजी से समझना चाहिए और उनका निदान करवाना चाहिए.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें- आलू किसानों का गुस्सा अब सीएम योगी के घर तक पहुंच गया है पापा कीशिकायत करने पहुंचे बच्चे के साथ पुलिस ने जो किया वो दिल खुश कर देगा यूपी केमंत्री बोले- भगवा रंग से ऊर्जा मिलती है और कुछ घंटे बाद रंग गायब कहानी चाराघोटाले की, जिसने लालू को साढ़े तीन साल के लिए जेल पहुंचा दिया है नोट छापने वालीमशीनों के बीच बैठे, 50 और 200 का बंडल बना रहे आदमी की सच्चाई लल्लनटॉप वीडियोदेखें-