The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Uttarakhand Bus Accident Pauri garhwal district 6 killed and 15-injured

उत्तराखंड के पौड़ी में बड़ा हादसा, 100 मीटर गहरी खाईं में गिरी बस, 6 की मौत

Uttarakhand Bus Accident: पौड़ी बस अड्डे से एक प्राइवेट बस श्रीनगर के लिए करीब 3 बजे निकली थी. रास्ते में तहसील पौड़ी के पास करीब 4 बजे के बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई और 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई.

Advertisement
Uttarakhand Bus Accident Pauri garhwal district 6 killed and 15-injured
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में ये हादसा हुआ (फोटो: इंडिया टुडे)
pic
अर्पित कटियार
13 जनवरी 2025 (Published: 09:13 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई (Pauri Bus Accident). जिससे छह लोगों की मौत हो गई. जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से कुछ घायलों को बाद में श्रीनगर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि 28 यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस पौड़ी से देहलचौरी की तरफ जा रही थी. 

पौड़ी से देहलचौरी जा रही थी बस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तराखंड के पौड़ी बस अड्डे से एक प्राइवेट बस केंद्रीय विद्यालय होते हुए देहलचौरी के लिए करीब 3 बजे निकली थी. रास्ते में तहसील पौड़ी के कोठार बेंड के पास करीब 4 बजे के आसपास बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई और 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी. जानकारी के मुताबिक बस में 28 यात्री सवार थे. जिनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान खुद मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य को तेज कराया. साथ ही DM ने हादसे के कारणों की जांच के लिए परिवहन विभाग को निर्देश दिए हैं. उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाए. 

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के भीमताल के पास बस खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत, 24 से ज्यादा घायल

मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इस हादसे को लेकर दुख जताया है. उन्होंने एक्स (X) पर लिखा-

“पौड़ी में केंद्रीय विद्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार यात्रियों के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें. स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है एवं घायलों का नजदीकी चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है. बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.”

इसके अलावा उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने भी हादसे पर दु:ख जताया है. उन्होंने एक्स (X) पर लिखा कि पौड़ी -सत्यखाल- देलचौंरी मोटर मार्ग पर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से होने से कुछ यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें. 

वीडियो: पहाड़ पर मत जाना! उत्तराखंड सरकार किस तबाही का इंतजार कर रही?

Advertisement

Advertisement

()